इटली में शादी रचाने पर बीजेपी विधायक ने विराट-अनुष्का को बताया देशद्रोही

826
इटली में शादी रचाने पर बीजेपी विधायक ने विराट-अनुष्का को बताया देशद्रोही

विराट और अनुष्का की शादी देश और दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है इस बीच मध्य-प्रदेश के गुना से बीजेपी के विधायक पन्ना लाल शाक्य ने विराट और अनुष्का के इटली में शादी करने पर उनकी देश भक्ति पर सवाल उठाए हैं।

virat and anushka -

विधायक ने कहा कि विराट और अनुष्का दोनों ने देश में बेशुमार दौलत कमाए हैं, विधायक ने कहा कि ये वो धरती है जहां भगवान राम और भगवान कृष्ण ने ब्याह रचाया है। लेकिन इन दोनों ने जाकर इटली में शादी की इसलिए दोनों देशभक्त नहीं हो सकते।

विधायक ने कहा, ‘वह हमें कैसे प्रेरणा दे सकते हैं, क्योंकि हम सभी उन लोगों से प्रेरणा लेते हैं, जो देश के प्रति वफादार होते हैं। यही बात उनकी दुल्हनिया (अनुष्का शर्मा) के लिए भी लागू होती है’।

बीजेपी विधायक ने यह भी कहा, कि ‘इटली की डांसर भी भारत में करोड़पति-अरबपति बन जाती है, वहीं कोहली भारत का पैसा देश से बाहर ले गए हैं।’ बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिएटो रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे।