BJP बोली- गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से कनेक्शन: असम CM ने जांच की मांग की; कांग्रेस सांसद बोले- ये फर्जी आरोप

5
BJP बोली- गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से कनेक्शन:  असम CM ने जांच की मांग की; कांग्रेस सांसद बोले- ये फर्जी आरोप
Advertising
Advertising

BJP बोली- गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से कनेक्शन: असम CM ने जांच की मांग की; कांग्रेस सांसद बोले- ये फर्जी आरोप

नई दिल्ली/गुवाहटी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

असम के जोरहाट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगई ने इन आरोपों को हास्यापद बताया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं। भाटिया ने कहा- राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनकी लड़ाई इंडियन स्टेट से है। अब गोगोई की पत्नी के संबंध पाकिस्तान की ISI से निकले हैं।

Advertising

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्लानिंग कमीशन के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न काम करती थीं। राहुल गांधी और गोगोई भारत को कमजोर कर रहे हैं। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकार से जांच की मांग की है।

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोगोई ने आरोपों को फर्जी बताते हुए खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसे निराधार आरोप लगा रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए ऐसा ही अभियान चलाया था।

Advertising

उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा कमजोर पड़ गई है। लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ रहा है, इसलिए उन्होंने मुझ पर ये आरोप लगाए हैं।

असम CM सरमा की मांग- पाकिस्तान कनेक्शन की जांच हो CM सरमा ने कहा कि गोगोई को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जा सकता। मुख्यमंत्री CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पाकिस्तान दूतावास में भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और ब्रेनवॉश करने के आरोप की गहन जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोगोई को ISI से संबंध, युवाओं के ब्रेनवॉश करने और कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान दूतावास में ले जाने और पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करने के आरोपों के बारे में गंभीर सवालों के जवाब देना चाहिए।

Advertising

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तानी एजेंसी से संभावित संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने की गतिविधियों के बारे में चिंता जताई गई थी। इन रिपोर्ट्स ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक, राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा था कि वे भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की तरह जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं। ख्वाजा के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने 19 सितंबर को कहा था- कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे और एजेंडा एक ही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News

Advertising