Bihar Weather AQI Today: अलनीनो ने बिगाड़ा मौसम, तेजी से चढ़-गिर रहा पारा, पटना-बेगूसराय की हवा जहरीली h3>
बिहार में पिछले दो हफ्तों में तापमान में तेजी से बदलाव आया है। यह बदलाव न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी देखा जा रहा है। एक ओर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बिहार के 12 से 13 शहर ऐसे हैं, जहां अभी से 13 दिन पहले न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर एक से तीन डिग्री के बीच था वहां अभी फासला 10 से 15 डिग्री तक आ गया है। मौसमविदों के अनुसार वर्तमान में कई शहरों का जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है वहीं अभी से दो हफ्ते पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री तक ऊपर था।
अचानक आए मौसमी बदलावों की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच तेजी से अंतर बढ़ा है। इसकी वजह से लोग ज्यादा ठंड और कनकनी महसूस कर रहे हैं। अमूमन बिहार में नवंबर से ही तापमान में गिरावट आने लगती है। यह गिरावट क्रमिक होती है। हर हफ्ते दो से तीन डिग्री की गिरावट के बाद तापमान सामान्य के आसपास रहता है।
इस बार एक तो मानसून अवधि अधिक देर तक खींच गई साथ ही अलनीनो के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। यह स्थिति राज्य भर में नवंबर अंत तक जबकि कहीं-कहीं दिसंबर के आरंभ में भी दिखी। अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर चक्रवात के सक्रिय रहने से लंबे समय तक तापमान सामान्य से अधिक रहा। साथ ही पुरवा हवा का लगातार प्रभाव बने रहने से भी न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया।
अंतर की स्थिति ऐसे समझिए
7 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच ऐसे बदला तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
कैमूर 19.3 18.2 22.8 9.8
बक्सर 20.7 18.1 23.8 9.8
पटना 22.2 19.6 24.4 10.3
गया 19.8 18.3 22.3 7.4
भागलपुर 21.5 19.7 22.6 13
बांका 19 18.5 23.4 7.9
पूर्णिया 21.7 19.8 25.2 11.1
बेगूसराय 21.6 19.9 24.1 11.1
ठंड बढ़ने के साथ-साथ राज्य के कई जिलों की हवा बेहद खराब हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा खराब हवा राजधानी पटना की है। जबकि दूसरे नंबर पर बेगूसराय है। जहां वायु प्रदूषण बेलगाम हो गया है। पटना में एक्यूआई 393 है, तो वहीं बेगूसराय में 382 है। इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, गया और आरा वायु सूचकाकं 300 के पार दर्ज किया गया है।
बिहार के तमाम जिलों में गुरुवार 21 दिसंबर सुबह 8 बजे का एक्यूआई
शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक
पटना 393
बेगूसराय 382
कटिहार 341
भागलपुर 338
गया 308
आरा 304
मुजफ्फरपुर 280
छपरा 279
अररिया 255
हाजीपुर 210
मोतिहारी 166
बिहार शरीफ 142
सासाराम 162
वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर कितना खतरनाक, यहां जानें
AQI 0-50 है तो हवा अच्छी है
AQI 51-100 है तो हवा ठीक है लेकिन संवेदनशील लोगों को सांस में हल्की परेशानी हो सकती है
AQI 101-200 है तो हवा अच्छी नहीं है, फेफड़े और दिल के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है
AQI 201-300 है तो हवा खराब है, किसी भी व्यक्ति को सांस की दिक्कत हो सकती है
AQI 301-400 है तो हवा बहुत खराब है, सांस की बीमारी हो सकती है
AQI 401-500 है तो हवा खतरनाक है, स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार पड़ सकता है
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News