Bihar Top News Today: मैट्रिक परीक्षा शुरू, आरजेडी उम्मीदवारों का राज्यसभा नामांकन, राहुल गांधी की औरंगाबाद की रैली

11
Bihar Top News Today: मैट्रिक परीक्षा शुरू, आरजेडी उम्मीदवारों का राज्यसभा नामांकन, राहुल गांधी की औरंगाबाद की रैली
Advertising
Advertising

Bihar Top News Today: मैट्रिक परीक्षा शुरू, आरजेडी उम्मीदवारों का राज्यसभा नामांकन, राहुल गांधी की औरंगाबाद की रैली

ऐप पर पढ़ें

Advertising

Bihar Top News Today 15 Feb 2024: आरजेडी से मनोज झा और संजय यादव आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। औरंगाबाद में आज उनकी रैली होगी। बिहार में मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। राज्यभर में 16.94 लाख बच्चे यह परीक्षा देंगे। नियोजित शिक्षकों का शिष्टमंडल आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से वार्ता करेगा। शिक्षक बिना किसी शर्त के राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार 15 फरवरी 2024 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

आरजेडी से मनोज झा और संजय यादव आज राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने राज्यसभा चुनाव के लिए मनोज झा और संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है। दोनों आज बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे। एनडीए के तीन और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने बुधवार को ही नामांकन कर दिया था। मनोज झा को आरजेडी दोबारा राज्यसभा भेज रही है। वहीं, इसके साथ ही तेजस्वी यादव के करीबी संजय को मौका दिया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के तीन-तीन सीटें जीतना तय माना जा रहा है।

Advertising

राहुल गांधी की बिहार में यात्रा का दूसरा चरण आज से, औरंगाबाद में रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। औरंगाबाद में राहुल की रैली होगी। शहर में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बावजूद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा गुरुवार को तय समय पर होगी। राहुल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा रखी गई है। पूरी खबर पढ़ें।

नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी, कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ बिहार का युवक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कर्नाटक से पकड़ा गया है। उसने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को पिछले महीने एक ऑडियो क्लिप भेजी थी। इसमें उसने धमकी दी थी कि नीतीश से कहो बीजेपी से अलग हो जाएं, नहीं तो उन्हें बम से उड़ा देंगे। आरोपी ने विधायकों को भी मारने की बात भी कही। वह बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें।

मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, 38 जिलों में बने 1585 एग्जाम सेंटर

बिहार में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत आज से हो गई है। 23 फरवरी तक यह परीक्षा चलेगी। इसके लिए राज्य के 38 जिलों में 1585 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इन पर करीब 16.94 लाख परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। पहले दिन गणित का पेपर है। पहली पाली की परीक्षा का समय 9.30 से 12.45 बजे तक है। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। ओएमआर शीट भरने के लिए परीक्षार्थियों को शुरुआत का डेढ़ घंटा मिलेगा।

Advertising

सम्राट चौधरी से मिलेंगे नियोजित शिक्षक, मांगों को लेकर बन सकती है सहमति

विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नियोजित शिक्षक गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। वे सम्राट के सामने अपनी मांगों को रखेंगे। नियोजित शिक्षक बिना किसी शर्त के राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। सक्षमता परीक्षा के पैटर्न और नीति को लेकर उनका विरोध है। दो दिन पहले बीजेपी दफ्तर पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद सम्राट ने उनसे वार्ता की सहमति दी थी।

बिहार में हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे, आज यहां आसार

राज्य में बारिश होने और धूप न निकलने से ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर चला गया है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर पटना समेत 19 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। रोहतास, गया और भोजपुर जिले में ओले भी गिरे। आरा के जगदीशपुर में ठनका गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को राज्य के पूर्वी भागों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होगी, जबकि शेष जिलों में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को राज्य के उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व इलाकों में घने कोहरा के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising