Bihar TOP 10 News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्षी खुश, नीतीश ने दी बधाई, BJP विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट

21
Bihar TOP 10 News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्षी खुश, नीतीश ने दी बधाई, BJP विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट

Bihar TOP 10 News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्षी खुश, नीतीश ने दी बधाई, BJP विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट

Bihar TOP 10 News: विपक्षी एकता के मिशन पर निकले सीएम नीतीश कुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी। वहीं बीजेपी ने तंज कसते हुए कांग्रेस को पुरानी हार याद दिलाई। बागेश्वर धाम सरकार का पटना में हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है। इससे पहले कल उनका पटना में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है, बस इसकी घोषणा होनी बाकी है। मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर 4 लाख की लूट हो गई। वहीं सासाराम में नाच के दौरान नर्तकी की गोली लगने से मौत हो गई। 14 मई 2023 को बिहार की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर CM नीतीश का पहला रिएक्शन, कह दी ये बात 

1-कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं। कर्नाटक की सत्ता से बीजेपी की विदाई हो गई है। कर्नाटक में मिली कांग्रेस की जीत पर विपक्षी एकता के मिशन में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कांग्रेस पार्टी को इस जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा- कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव में जीत एवं स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।अब पूरी खबर पढ़िए

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर RJD-JDU को खुश होने की जरूरत नहीं, सुशील मोदी ने याद दिलाई पुरानी हार 

2- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पूर्व सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों पर विपक्ष को इतराने की जरुरत नहीं है। आरजेडी- जेडीयू को ज्यादा खुश होने की आवश्यता नहीं है। मोदी ने कांग्रेस की पुरानी हार को याद दिलाते हुए कहा कि 2013 और 2018 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बावजूद कांग्रेस लोकसभा में हार गई थी। अब पूरी खबर पढ़िए


कर्नाटक में जीत पर बिहार कांग्रेस का दावा, जनता ने वोटिंग कर पीएम की तानाशाही नीतियों पर हमला किया

3- बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कर्नाटक चुनाव परिणाम पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है। साथ ही हमारे नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और पांच योजना कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम यह चुनाव रहा। आम मतदाता महंगाई और रोजगार के लिए चिंतित है, जबकि भाजपा लगातार धर्म की राजनीति करके उन्हें बरगलाने का काम करती है। कर्नाटक के मतदाताओं ने भाजपा को सबक सिखाया है।अब पूरी खबर पढ़िए

दीवाने हुए बागेश्वर धाम सरकार, बोले- ऐसी दीवानगी देखी नहीं…एक बिहारी सब पर भारी

4- पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में शनिवार को पांच दिवसीय हनुमत कथा की शुरुआत हुई। मठ परिसर में बने तीन विशाल पंडालों में खचाखच भरे श्रद्धालुओं के बीच बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमत कथा के पहले दिन सुंदरकांड का वर्णन किया। इससे पहले पटना पहुंचने के दौरान बागेश्वर धाम सरकार का भव्य स्वागत हुआ। बागेश्वर धाम सरकार ने अपने ट्वीट में लिखा ऐसी दीवानगी देखी नहीं…जय बिहार। आपको बता दें पटना में पांच दिनों तक हनुमंत कथा होगी।अब पूरी खबर पढ़िए


भारत हिंदू राष्ट्र, ये घोषित होकर रहेगा, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़की जेडीयू; कहा- देश संविधान से चलेगा

5- पटना में शनिवार को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे, और हनुमंत कथावाचन किया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और ये घोषित होकर रहेगा। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि प्रदेश बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए हुए संविधान से चलता है, जहां सभी जाति और धर्म के व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त है चाहे वह किसी भी धर्म में विश्वास रखता हो। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार से पूछा कि क्या भारत में सनातन धर्म के प्रचार के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।

अब पूरी खबर पढ़िए

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने लूट लिया बीजेपी विधायक का पेट्रोल पंप, 4 लाख कैश लेकर भागे, CCTV में हुए कैद                                                                                                                    6-मुजफ्फरपुर के सरैया-तुर्की पथ पर छितरी स्थित भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह के पेट्रोल पंप पर दो बाइक से आए छह बदमाशों ने धावा बोलकर चार लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने छह राउंड फायरिंग की। लूट के बाद अपराधी तुर्की की तरफ फरार हो गए। पंप कर्मियों ने बताया कि शनिवार देर शाम 722 बजे एक बाइक पर दो अपराधी पेट्रोल लेने पहुंचे।उसके ठीक बाद एक बाइक से चार और अपराधी पहुंचे व फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही नोजलमैन भागा। दो अपराधी पिस्टल लहराते काउंटर में घुस गए और कैश गिन रहे मैनेजर नरेश्वर मिश्रा से चार लाख लूट लिए। अब पूरी खबर पढ़िए


मक्के के खेत में मिला महिला का कंकाल, रेप के बाद हत्या की आशंका, डीएनए से खुलेगा            7- मुजफ्फरपुर के बोचहां के गरहां-हथौड़ी मार्ग पर मक्के की कटाई के दौरान खेत से महिला का कंकाल मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर कंकाल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कंकाल के हाथ में चूड़ी, पैरों के पायल, बगल में पड़ा कमर से नीचे का कपड़ा, बाल एवं चप्पल देखने से लग रहा है कि जबरदस्ती की गई है। चारों तरफ सड़ांध की बदबू आ रही थी। उसकी पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय चौकीदार इंदल सहनी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पूरी खबर पढ़िए

नाच के दौरान नर्तकी की गोली लगने से मौत, आरोपियों की तलाश मं जुटी पुलिस

8-सासाराम में नाच के दौरान गोली लगने से नर्तकी की मौत हो गई। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लगी थी। मृतका चांदनी कुमारी मुफस्सिल थाना के बेदा की रहने वाली थी। घटना दरिगांव थाना के कोटा गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आरा में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, वजह का अभी तक खुलासा नहीं 

9-आरा के भोजपुर के बड़हरा ब्लॉक की पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन ये पता नहीं चल सका है। कि हत्या का मकसद क्या था। क्या रंजिश में मुखिया के पति की हत्या हुई या फिर कोई विवाद भी चल रहा था। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। 

रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, ओडिशा की लड़की बिहार से बरामद, 7 लड़कियों को कराया रिहा

10-अरवल के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापा मारकर सात लड़कियों को बरामद किया है। दरअसल ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर मारपीट की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने टीम गठन कर छापेमारी कराई गयी। छापेमारी के दौरान जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया से सात लड़कियों को बरामद किया गया है। सभी को सदर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। लड़की किसके यहां रहती थी, क्या करती थी, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है। अब पूरी खबर पढ़िए


 


 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News