Bihar Today Weather: चढ़ने लगा पारा, ठंड का असर हुआ कम, जानिए अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

23
Bihar Today Weather: चढ़ने लगा पारा, ठंड का असर हुआ कम, जानिए अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Bihar Today Weather: चढ़ने लगा पारा, ठंड का असर हुआ कम, जानिए अगले 5 दिनों के मौसम का हाल


बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। रात के तापमान में कोई तब्दीली नहीं होगी। पटना मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते ज्यादातर इलाकों में दिन के दौरान गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, सर्द हवाओं के चलते रात में ठंड का अहसास हो रहा।

 

फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक राज्य में शीतलहर या बारिश के कोई संभावना नहीं है। इस दौरान रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की भी संभावना नहीं है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। किशनगंज और भागलपुर के सबौर में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पटना की बात करें तो रात के तापमान में ढाई डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ये 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज

उत्तर बिहार में तो फिर थोड़ी-बहुत ठंड का अहसास हो रहा है। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप होने से ठंड का असर दोपहर में बिल्कुल न के कराबर रह गया है। औरंगाबाद और रोहतास में तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा हो गया है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जरूर होते रहेगी।

25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिन का तापान

धीरे-धीरे ठंड का सितम कम होता दिख रहा है। दिन में गुनगुनी धूप भी खिल रही है। जिसके चलते अधिकांश इलाकों में दिन के वक्त लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। मगर रात में सर्द हवाओं की वजह से अभी मौसम में थोड़ी ठंडक बरकरार है। अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहनेवाला है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं

हालांकि, कोसी और उसके आसपास के इलाकों में 29 जनवरी तक पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जिसके चलते लोगों को हल्की ठंड महसूस होती रहेगी। हवा की औसत गति तीन से सात किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी। जब तक धूप है, तब तक तो सर्दी का अहसास नहीं रहेगा।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News