Bihar Today Weather: अभी स्वेटर-रजाई रखने की जरूरत नहीं, एक फिर लौटनेवाली है सर्दी, जानिए कब से
Weather Update: स्वेटर-रजाई अभी रखने की जरूरत नहीं है। सर्दी अभी गई नहीं है। एक बार फिर लौटनेवाली है। आपको ऐसा लग रहा है कि अब तो बस सुबह-शाम की बात रह गई है। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एक फरवरी से एक बार फिर टेम्प्रेचर डाउन होगा। इसके बाद मौसम एक बार फिर पलटी मारेगा। एक राउंड और ठंड का आना बाकी है।
अभी एक बार फिर लौटेगी सर्दी
दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल जाती है। इसके बाद सूरज की किरणें तीखी होती चली जाती है। छाया में ठंड का अहसास होता है। रात होते ही सर्दी सताने लगती है। हालांकि पहले से इसका असर काफी कम हो गया है। अनुमान है कि ऐसा मौसम एक-दो दिन और रहेगा। इसके बाद एक बार फिर ठंड लौट कर आएगी। एक फरवरी से सर्दी बढ़ जाएगी। जिसका असर माघ पूर्णिमा यानी पांच फरवरी तक देखने को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे सर्दी खत्म हो जाएगी। दिन चढ़ने लगेगा। सूरज की तपिश बढ़ती चली जाएगी।
एक फरवरी से फिर बढ़ जाएगा ठंड
वैसे, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम साफ है। मगर सर्दी गई नहीं है, सर्दी के थर्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में ठंड एक बार फिर से आएगी। एक फरवरी से राज्य में ठंड एक बार फिर से दस्तक देगा। इसका असर 4-5 दिनों तक रहेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है।
इस साल ठंड का असर ज्यादा दिखा
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माघ पूर्णिमा यानी 5 फरवरी के बाद से बिहार का मौसम एक बार करवट लेगा। तापमान ऊपर चढ़ेगा और गर्मी बढ़ने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने मीडिया को बताया कि पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल का मॉनसून सीजन कमजोर रहा। जिसके चलते इस बार ठंड अधिक पड़ा। उनकी मानें तो मॉनसून जिस साल कमजोर होता है, उस साल कोल्ड डे और कोल्ड वेब के असर ज्यादा होते हैं।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप