Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें पटना-गया-मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में तेल के रेट

7
Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें पटना-गया-मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में तेल के रेट

Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें पटना-गया-मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में तेल के रेट


ऐप पर पढ़ें

Bihar Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने देश में आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 11 फरवरी 2023 को बिहार के विभिन्न शहरों में भी पेट्रोल डीजल के ताजा दर घोषित कर दिए गए हैं। बिहार में तेल के दाम आज भी नहीं बदले हैं। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, भागलपुर, बेतिया, छपरा, पूर्णिया समेत अन्य शहरों में  पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार के स्तर पर स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे पेट्रोलियम के दाम से निर्धारित किए जाते हैं। राज्य में लंबे समय से तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। बिहार के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट नीचे देख सकते हैं।

एचपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से रेट जारी किए गए। एचपीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक आज 11 फरवरी को राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल कीमत 107.22 रुपये है, जबकि डीजल 94.02 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।  इसी तरह मुजफ्फरपुर में पेट्रोल की दर 107.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल की दर, 94.97 रुपए है। भागलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.26 और डीजल की 94.97 रुपये प्रति लीटर है। किशनगंज में तेल सबसे महंगी है। राज्य के विभिन्न जिलों में तेल के दाम आप यहां देख सकते हैं। 

बिहार के अलग-अलग शहरों में 11 फरवरी 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर       पेट्रोल रु.प्रति लीटर     डीजल रु. प्रति लीटर

पटना               107.22               94.02

भागलपुर           108.26              94.97

मुजफ्फरपुर       107.91               94.64

गया                 108.31               95.04

पूर्णिया              108.72               95.40

समस्तीपुर          107.37              94.14

बेगूसराय           106.93               93.73 

सीवान              108.69               95.39

मुंगेर                109.13               95.78

किशनगंज         109.40               96.04

बेतिया              109.00               95.69

मोतिहारी           108.64               95.35

दरभंगा             107.92               94.65

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News