Advertising
Home Top stories Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य...
Advertising
<

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार

3
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार

10:14 AM, 07-May-2026

Bihar: उधर शपथ ग्रहण की तैयारी, इधर JDU विधायक के भाई के घर पर बिहार पुलिस का इश्तेहार; जानें पूरा मामला

Bihar: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में करीब 16 एकड़ सरकारी/बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहुबली सतीश पांडेय के आवास पर इश्तहार चस्पा किया। इस मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, सतीश पांडेय, सीए राहुल तिवारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। और पढ़ें

09:53 AM, 07-May-2026

Bihar News: स्टेशन पर हो गया कांड! पति से बात की, फिर गायब हुई विवाहिता; पूर्वा एक्सप्रेस से कर रही थी यात्रा

Bihar: गया जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पति के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी एक नवविवाहिता अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। प्रतीक्षालय से शौच जाने की बात कहकर निकली महिला का मोबाइल बंद मिला और सीसीटीवी फुटेज में वह स्टेशन गेट से बाहर जाती दिखाई दी।   और पढ़ें

09:49 AM, 07-May-2026

Bihar Cabinet Expansion : बिहार भाजपा से कौन बन रहे मंत्री? लोक भवन से शपथ ग्रहण के लिए कॉल आ गया; देखें अपडेट

Bihar Cabinet : 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले सम्राट चौधरी की कैबिनेट का आज असल स्वरूप सामने आएगा। उस दिन दो मंत्रियों के साथ सम्राट ने शपथ ली थी। आज बाकी मंत्रियों का शपथ है। पीएम मोदी आ रहे और मौसम अटखेलियां कर रहा। और पढ़ें

Advertising

09:46 AM, 07-May-2026

Bihar: शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, तीन घायल

Bihar: बेतिया में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

09:36 AM, 07-May-2026

Bihar: घर लौट रहे युवक से अपराधियों ने लूटी बाइक, विरोध करने पर पैर में मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Bihar: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।  और पढ़ें

08:35 AM, 07-May-2026

Patna Bihar : आज पीएम मोदी के रोड शो के कारण भीषण जाम की आशंका; किन रास्तों को बंद किया गया?

Bihar : आज सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण है। इससे पहले आज पीएम मोदी का रोड शो भी है, जिस वजह से पटना के कई रास्ते पुर्णतः ब्लोक रहेंगे जबकि कई के रास्ते बदल दिए गए हैं। आपके लिए कौन सा रास्ता सुलभ होगा, यह देखिए।   और पढ़ें

08:26 AM, 07-May-2026

Bihar Cabinet : आज बिहार में कितने मंत्री शपथ ले रहे, विभागों का बंटवारा कैसे होगा? इनके जवाब में रणनीति

Bihar Cabinet : बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम दौर में है। भाजपा ने जदयू के मंत्रियों से संख्या बढ़ा ली है। लोजपा-आर के दो, हम-से व रालोमो के एक-एक रखने की तैयारी है। विभाग के लिए भी रूपरेखा तय है। और पढ़ें

07:41 AM, 07-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: सहरसा के काशनगर भस्ती दरगाह के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक मृतक की पहचान सुनील स्वर्णकार के रूप में हुई है। और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising