Bihar Lok Sabha Election Poll: NDA को नुकसान, इंडिया गठबंधन को फायदा; बिहार में किसे कितनी सीटें?

5
Bihar Lok Sabha Election Poll: NDA को नुकसान, इंडिया गठबंधन को फायदा; बिहार में किसे कितनी सीटें?

Bihar Lok Sabha Election Poll: NDA को नुकसान, इंडिया गठबंधन को फायदा; बिहार में किसे कितनी सीटें?

ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से कभी भी जारी किया जा सकता है। बीजेपी और कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। इस बार के आम चुनाव में प्रमुख मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। बीजेपी की ओर से 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का दावा कर रही है। इस बीच एबीसी सी वोटर की ओर से बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर सर्वे किया गया है। सर्वे में जो नतीजे सामने आए हैं वो बहुत चौंकाने वाले हैं। 

सर्वो में एक ओर जहां इंडिया गठबंधन को फायदा मिल रहा है तो वहीं एनडीए को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। सर्वे रिपोर्ट में एनडीए के खाते में 32 सीट तो वहीं इंडिया गठबंधन को 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर यदि नजर डालें तो एनडीए को बंपर जीत (39 सीट) मिली थी। सर्वे रिपोर्ट की मानें तो इस बार एनडीए को सात सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। गौरतलब है कि 2019 में भी नीतीश कुमार एनडीए के साथ ही थे। महागबठबंधन का साथ छोड़कर एक बार फिर वो एनडीए में शामिल हुए हैं। 

पशुपति पारस को एक और झटका, चिराग के साथ गए RLJP सांसद महबूब अली कैसर, वीणा देवी पहले छोड़ चुकीं

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन को आठ सीटें मिलती दिख रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो महागठबंधन की झोली में केवल एक सीट आई थी। किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। आरजेडी का तो खाता भी नहीं खुल पाया था। मतलब इस बार इंडिया गठबंधन को 6 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है।  बता दें कि सी वोटर की ओर से कराए गए इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई। यह सर्वे एक फरवरी से 10 मार्च के बीच  लोकसभा की सभी 543 सीटों पर किया गया है। 

बिहार में उम्मीदवारों की सूची पर टकटकी

लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा अंतिम चरण में है। भाजपा, कांग्रेस तथा अन्य क्षेत्रीय दलों ने अलग-अलग राज्यों में अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन बिहार में न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन किसी नतीजे तक पहुंच सका है। उम्मीदवारों की घोषणा तो दूर, सीटों का बंटवारा भी सार्वजनिक नहीं हुआ है। अबतक यह भी तय नहीं हो सका है कि किस गठबंधन में किस घटक दल के हिस्से कौन सी सीटें जा रही हैं। कहां कौन लड़ेगा और उम्मीदवार कौन होंगे। बिहार में फिलहाल इन सबको लेकर ऊहापोह की स्थिति है। सीट बंटवारा नहीं होने से सबों की टकटकी उम्मीदवारों की सूची पर लगी है। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News