Advertising
Home बिहार Bihar lockdown Extension : बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया...
Advertising
<

Bihar lockdown Extension : बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम नीतीश ने किया ऐलान… 1 जून तक प्रभावी होगा पार्ट 3

485
Bihar lockdown Extension : बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम नीतीश ने किया ऐलान… 1 जून तक प्रभावी होगा पार्ट 3

Bihar lockdown Extension : बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम नीतीश ने किया ऐलान… 1 जून तक प्रभावी होगा पार्ट 3

हाइलाइट्स:

  • बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
  • सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर किया ऐलान
  • बिहार में 1 जून तक प्रभावी होगा लॉकडाउन पार्ट 3
  • लॉकडाउन में बिहार में कोरोना पॉजिटिव की तादाद में कमी आई

पटना:
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के बाद बिहार सरकार ने लॉकडाउन को फिर से बढ़ा दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसके बारे में खुद ही जानकारी दी है। यानि बिहार में लॉकडाउन 2021 पार्ट 3 का ऐलान कर दिया गया है। अब बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

बिहार में लॉकडाउन बढ़ा
बिहार में लॉकडाउन पार्ट 3 का सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है। सीएम नीतीश ने लॉकडाउन 3 का ऐलान करते हुए ट्वीट किया है कि ‘ कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।’

बिहार में लॉकडाउन 2021
बिहार में साल 2021 में पहली बार सीएम नीतीश ने 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया। इसके बाद 16 मई से 25 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। 20 दिनों के बाद फिर से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया गया है। इस तरह से बिहार में कुल 27 दिन का लॉकडाउन हो गया है।
पूर्णिया कांड : अनुसूचित जाति आयोग की टीम पहुंची मझुआ गांव, BJP के MLC ने अपनी ही सरकार और प्रशासन को कोसा
हालांकि लॉकडाउन से पहले कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज के हिसाब से 10 हजार के पार ही थी। लॉकडाउन के बाद से संक्रमित लोगों की दर में काफी कमी आई है। कल यानि 23 मई को करीब 4 हजार नए पॉजिटिव मिले।

Chhapra News : जब इंसान से मदद मांगने पहुंच गया घायल लंगूर, फिर देखिए क्या हुआ छपरा में

लॉकडाउन के बाद भी बिहार में मृत्यु दर में कमी नहीं
लेकिन लॉकडाउन के बाद भी मृत्यु दर में कमी नहीं आई है। सिर्फ कल की बात करें तो कोरोना से राज्य में 107 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले हर दिन करीब 90 के आसपास लोगों की वायरस से संक्रमण का शिकार होने के बाद मौत हुई है। अभी राज्य में 40691 पॉजिटिव केस हैं जबकि कुल 4,549 लोगों की जान को कोरोना ने लील लिया।

यह भी पढ़ें: बिहार में एक बार फिर बढ़ा लॉकडाउन, राज्य में 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां, CM नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link

Advertising