Advertising
Home Top stories Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा की 243 सीटों का चुनाव परिणाम...
Advertising
<

Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा की 243 सीटों का चुनाव परिणाम आ रहा आज; जानें हर अपडेट

0
Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा की 243 सीटों का चुनाव परिणाम आ रहा आज; जानें हर अपडेट

Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा की 243 सीटों का चुनाव परिणाम आ रहा आज; जानें हर अपडेट

06:12 AM, 14-Nov-2025

बदलेगा गणित, 74 सीटें जीत आई भाजपा चुनाव के पहले 80 पर थी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आते ही गणित बदलेगा। बिहार चुनाव 2020 में भाजपा को 74 सीटें हासिल हुई थीं। कुढ़नी में उप चुनाव हुआ तो भाजपा ने राजद की यह सीट जीत ली। इसके अलावा, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के जीते तीनों विधायकों को भाजपा ने अपने साथ कर लिया था। इससे भाजपा के विधायकों की संख्या 78 हो गई थी। फिर पिछले साल लोकसभा चुनाव हुआ तो राजद के रामगढ़ विधायक और भाकपा-माले के तरारी विधायक सांसद बन गए और उप चुनाव हुआ। दोनों का परिणाम भाजपा के खाते में रहा था। यानी, बिहार चुनाव 2025 के रिजल्ट के पहले भाजपा के पास 80 विधायकों की ताकत थी।

06:05 AM, 14-Nov-2025

बिहार में किसका परिणाम सबसे पहले, पटना में कहां

Advertising

बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में बूथों की संख्या सबसे कम है, इसलिए माना जा रहा है कि सबसे पहले वहीं का परिणाम सामने आएगा। जहां तक पटना जिले का सवाल है तो यहां सबसे हॉट सीट मोकामा का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा। 

06:02 AM, 14-Nov-2025

मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे प्रत्याशियों के एजेंट भी

बिहार के सभी 38 जिलों में वोटों की गिनती एक साथ सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना करने वाले अधिकारियों का जत्था हर जगह पहुंच चुका है। सुबह होने के पहले ही हर मतगणना केंद्र पर विधानसभावार प्रत्याशियों और उनके एजेंटों का आना शुरू हो गया है। मतगणना की शुरुआत प्रत्याशियों के एजेंट के सामने पोस्टल बैलेट बॉक्स और ईवीएम की सील खोलने के बाद होगी।

05:58 AM, 14-Nov-2025

एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी, आज होगा हकीकत सामने

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन आमने-सामने की लड़ाई में हैं। कई सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने इसे त्रिकोणात्मक बनाने की कोशिश की है। कुछ सीटों पर दलों के बागी निर्दलीय के कारण भी त्रिकोणात्मक संघर्ष नजर आया। दूसरी तरफ, दूसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद जारी बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी ने एनडीए सरकार की वापसी के संकेत दिए हैं। 

05:45 AM, 14-Nov-2025

Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा की 243 सीटों का चुनाव परिणाम आ रहा आज; जानें हर अपडेट

दो चरणों में चुनाव के बाद आज 8 बजे से परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में इसी महीने की 6 और 11 तारीख को संपन्न हुआ। दो चरणों के इस मतदान के बाद फैसले की तारीख, यानी 14 नवंबर भी आ गया। बाल दिवस के दिन बिहार के अगले पांच साल का भाग्य लिखा जाएगा। पोस्टल बैलेट और ईवीएम में कैद उम्मीदवारों का भविष्य आज सुबह 8 बजे से सामने आने लगेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising