Bihar Diwas 2023 : आज बिहार का 111वां हैप्पी बर्थडे, जावेद अली के गानों पर झूमेगा पटना… पीएम मोदी ने भी दी बधाई

38
Bihar Diwas 2023 : आज बिहार का 111वां हैप्पी बर्थडे, जावेद अली के गानों पर झूमेगा पटना… पीएम मोदी ने भी दी बधाई

Bihar Diwas 2023 : आज बिहार का 111वां हैप्पी बर्थडे, जावेद अली के गानों पर झूमेगा पटना… पीएम मोदी ने भी दी बधाई


Bihar Diwas 2023 Today : आज हमारा बिहार 111 साल का हो गया। आज के ही दिन बंगाल से अलग करके बिहार एक नया राज्य बनाया गया था। इस खास दिन को लेकर सीएम नीतीश से पीएम मोदी तक ने बिहार के लोगों को बधाई दी है। आज कई रंगारंग कार्यक्रम भी हैं।

 

111 साल का हुआ बिहार
पटना: आज यानि 22 मार्च 2023 को बिहार 111 साल का हो गया। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को बधाई दी है। उधर नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से एक विशेष पहचान बनाई है तथा वे देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

पीएम मोदी ने दी बिहार दिवस की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘बिहार दिवस पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।’

कांग्रेस ने भी दी बिहार दिवस की बधाई

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से बिहार दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया है कि ‘बिहार दिवस की समस्त बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान की भूमि बिहार भारत की एक समृद्ध विरासत का रखवाला है, जिसकी भूमि को मां गंगा और गौतम बुद्ध का सानिध्य प्राप्त है।’

बिहार दिवस पर आज कई खास कार्यक्रम

बिहार दिवस के मौके पर राजधानी पटना में आज कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार ने बिहार दिवस को मनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। आइए आपको बताते हैं कि आज क्या-क्या खास है।

  • बिहार दिवस समारोह का आयोजन तीन दिनों तक पूरे राज्य में चलेगा
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी
  • पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस पर बड़ा आयोजन
  • मशहूर सिंगर जावेद अली के गानों पर आज झूमेगा पटना
  • मैथिली ठाकुर, इंडियन आसियान बैंड, दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम और सलमान अली की भी परफॉर्मेंस
  • गजल गायक तलत अजीज, नियाजी बद्रर्स की कव्वाली, कुमुद दीवान और नलिनी जोशी का शास्त्रीय संगीत परफॉर्मेंस
  • लोक गायिका डॉ. रंजना झा, नीतू कुमारी नूतन, अचला कुमारी, चंदन तिवारी के लोकगीत

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News