Bihar diwas: बिहार दिवस पर जावेद अली और मैथिली ठाकुर सुरों का जलवा बिखेरेंगे, जानें पूरा कार्यक्रम

43
Bihar diwas: बिहार दिवस पर जावेद अली और मैथिली ठाकुर सुरों का जलवा बिखेरेंगे, जानें पूरा कार्यक्रम

Bihar diwas: बिहार दिवस पर जावेद अली और मैथिली ठाकुर सुरों का जलवा बिखेरेंगे, जानें पूरा कार्यक्रम


ऐप पर पढ़ें

Bihar Diwas: बिहार दिवस पर इस बार गायक जावेद अली और लोक गायिका मैथली ठाकुर सुरों का जलवा बिखेरेंगी। दोनों कलाकार 22 मार्च को गांधी मैदान में शुरुआती दिन ही कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 22 से 24 मार्च के बीच गांधी मैदान, एसकेएम और रविन्द्र भवन में कार्यक्रम होंगे। बिहार दिवस पर होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं हो इसीलिए गांधी मैदान का वे नियमित जायजा लेते रहेंगे। गांधी मैदान में 22 मार्च से अस्थायी थाना 24 घंटे कार्यरत रहेगा। विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से फेसबुक, यूट्यूब एवं ट्विटर पर सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा। बेलट्रॉन कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण (वेव कॉस्टिंग) करेगा। 

3 दिनों तक चलने वाले बिहार दिवस में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी गांधी मैदान में रहेगी। बिहार दिवस के लिए निर्धारित थीम सात निश्चय भाग-2 ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ है। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्कूली बच्चे सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकालेंगे। इस दौरान पटना स्थित मोना सिनेमा में तीन दिनों तक चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन नि:शुल्क होगा। स्कूली बच्चों का पूरे राज्य के म्यूजियम का निःशुल्क भ्रमण भी कराया जाएगा। 

बिहार दिवस पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम 

22 मार्च 


सिनेमा जगत के गायक जावेद अली (गांधी मैदान)  रात 08 बजे से 9.30 बजे तक 

लोक गायक सत्येंद्र कुमार (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक 

कवि सम्मेलन शंभू शिखर एवं अन्य (रविंद्र भवन) शाम 06 बजे से 9.30 बजे 

सुगम संगीत आलोक राज एवं अन्य (एसकेएम) शाम 06 बजे से 7 बजे तक 

 

23 मार्च 

लोक गायिका मैथिली ठाकुर (गांधी मैदान ) शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक 

गजल गायक तलत अजीज (एसकेएम) शाम 6 बजे से 7.30 बजे 

कव्वाली नियाजी ब्रदर्स (एसकेएम) रात 8 बजे से 9.30 बजे 

इंडियन ओसयन बैंड (गांधी मैदान) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक 

पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे 

मुशायरा कासिम खुर्शीद एवं टीम (रवींद्र भवन) शाम 6 बजे से 7 बजे तक 

                    

24 मार्च 

पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम (गांधी मैदान) शाम 7 बजे से 8.15 बजे 

पार्श्व गायक सलमान अली (गांधी मैदान) रात 8.45 बजे से 10 बजे 

रिदम ऑफ बिहार (गांधी मैदान) रात 8.15 बजे से 8.45 बजे तक 

शास्त्रीय गायिका नलिनी जोशी (एसकेएम) रात 7.10 बजे से 8.10 बजे तक 

लोक गायिका डॉ. रंचना झा और चंदन तिवारी (रवींद्र भवन) रात 7.10 बजे से 9.30 बजे तक 

और कहां, क्या होगा 

स्कूली बच्चों का विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे राजगीर (नालंदा) स्थित घोड़ा कटोरा एवं नेचर सफारी, वाल्मीकि नगर व्याघ्र अभयारण्य, कैमूर जिले के करकटगढ़, रोहतास के तुतला भवानी, अररिया जिले के रानीगंज आदि स्थलों का नि:शुल्क भ्रमण कराया जाएगा। पटना जू में स्कूली बच्चों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। सभी जिलों में आईटीआई में युवाओं का एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम होगा। गांधी मैदान में आम लोगों तथा युवाओं के लिए स्किल्स का जीवंत प्रदर्शन, जिसमें रोबोट, थ्रीडी प्रिंटिंग आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों को इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेजों का भ्रमण कराया जाएगा। मंगल तालाब (पटना), राजगीर (नालंदा), बोधगया एवं वैशाली में लेजर शो का आयोजन होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांधी मैदान में रक्तदान शिविर एवं कैंसर स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस बैंड एवं डॉग शो जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News