Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तैयारियां पूरी, ऐलान बाकी Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : result kab aayega BSEB inter result date time Biharboardonline 2023-career news

35
Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तैयारियां पूरी, ऐलान बाकी Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : result kab aayega BSEB inter result date time Biharboardonline 2023-career news

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तैयारियां पूरी, ऐलान बाकी Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : result kab aayega BSEB inter result date time Biharboardonline 2023-career news


BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates:बिहार बोर्ड (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं बस ऐलान करना बाकी है। उम्मीद है कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के बारे में आज शाम तक आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। पहले संभावना जताई गई थी कि इंटर रिजल्ट 18 मार्च को जारी किए जा सकते हैं लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं हो पाए। लेकिन अब किसी भी वक्त बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों   biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय का ऐलान किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से संभावना जताई गई थी कि 12वीं का रिजल्ट 18 मार्च को जारी किया जा सकता है।  इसके लिए लाखों छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। अब उम्मीद है कि एक-दो दिन के अंदर बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट सूचना आप यहां देख सकते हैं।

आगे देखिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की लाइव अपडेट:

Mon, 20 Mar 2023 03:56 PM

Bihar Board 12th Result: ऑफिशियल वेबसाइट से पहले हिन्दुसतान पर देख पाएंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित करने  की घड़ी करीब आती जा रही है। बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। लेकिन छात्रों की संख्या करीब 13 लाख होने के कारण बोर्ड की साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर बाकी साइटों से पहले देख पाएंगे। छात्र रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लाइव हिन्दुस्तान को देखते रहें।

 

Mon, 20 Mar 2023 03:27 PM

Bihar Board Inter Result 2023: यहां सिर्फ रोल नंबर से चेक कर सेकेंगे 12वीं कक्षा का रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के साथ अभ्यर्थी यहां livehindustan.com पर सिर्फ रोल नंबर से सबसे तेज और आसानी से चेक किए जा सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद यहां आपको हर साल की तरह 12वीं रिजल्ट का लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Mon, 20 Mar 2023 03:15 PM

Bihar Board 12th Result 2023: रिजल्ट के बाद जारी होगा स्क्रूटनी शेड्यूल

बिहार इंटर रिजल्ट 2023 के प्राप्तांकों से जो छात्र संतुष्ट नहीं हों या जिनके कम नंबर आए होंगे उनके लिए अंक सुधार/स्क्रूटिनी के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इंटर परीक्षा 2023 स्क्रूटनी के लिए आवेदन कब-से-कब तक लिए जाएंगे इसका पूरा शेड्यूल रिजल्ट के बाद किसी दिन जारी किया जाएगा।

Mon, 20 Mar 2023 02:26 PM

Bihar Board 12th Result: इंटर रिजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित किए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि कुछ घंटों के अंदर आज शाम तक 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की तिथि और समय आज शाम तक निश्चितत कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तरीय सूची के अलावा जिलास्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की सूची जारी की जाएगी।

Mon, 20 Mar 2023 01:13 PM

BSEB 12th Result 2023: क्या बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

उम्मीद की जा रही है कि आज शाम बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की तिखि की घोषणा कर सकता है। स्टूडेंट्स का इंतजार कल मंगलवार को खत्म होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कल जारी हो सकता है। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, secondary.biharboardonline.com पर अपडेट देख सकेंगे।

Mon, 20 Mar 2023 12:00 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : सिमुलतला आवासीय स्कूल पर नजर

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के इंतजार के बीच सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई पर भी सबकी नजरे हैं । इसे टॉपर फैक्टरी कहा जाता है। हर कोई जानना चाहता है कि इसका रिजल्ट कैसा आएगा। टॉपरों में इस स्कूल के काफी स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।

Mon, 20 Mar 2023 11:09 AM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच सालों में कब-कब जारी हुए

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच सालों की तिथियां

2022    16 मार्च

2021    26 मार्च

2020    24 मार्च

2019    30 मार्च

2018    6 जून

Mon, 20 Mar 2023 10:07 AM

Bihar Board 12th Result 2023 Kab Aayega : बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट कब आएगा

बिहार बोर्ड के सभी विद्यार्थी रिजल्ट जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट एक दो दिन में घोषित किये जाने की संभावा है। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन की प्लानिंग कर सकेंगे।

Mon, 20 Mar 2023 09:19 AM

Bihar Board 12th Result 2023 : रिजल्ट की डेट का ऐलान आज संभव

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट बहुत जल्द biharboardonline.bihar.gov.in ,  onlinebseb.in या results.biharboardonline.com पर घोषित होने जा रहा है। आज डेट का ऐलान हो सकता है।

Mon, 20 Mar 2023 08:22 AM

Bihar Board Inter Result 2023 : जानिए पासिंग मार्क्स का नियम

बिहार बोर्ड इंटर में पास होने के लिए एक छात्र को प्रत्येक पेपर पर कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ अंकों से फेल हो जाता है तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है।

Mon, 20 Mar 2023 07:46 AM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा आज हो सकती है

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा आज हो सकती है। आज बिहार विद्यालय परीक्षा समति विज्ञप्ति जारी कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल शाम तक परिणाम घोषित हो सकता है। 

Mon, 20 Mar 2023 07:39 AM

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: जल्द खत्म होगा बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतार

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 13 लाख छात्रों को जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। छात्र रिजल्ट डेट को लेकर लगातार इंटरनेट पर वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और कब आएगा 12वीं रिजल्ट ( Kab Aayega 12th Result) सर्च कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम लगातार लाखों छात्रों की निगाहें टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि कुछ ही घंटों में बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम की जानकारी साझा कर देगा।

Mon, 20 Mar 2023 07:38 AM

Bihar Board 12th Result 2023: कितने बजे घोषित होगा रिजल्ट, आज अपडेट मिलने की उम्मीद

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 को लेकर लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज रिजल्ट जारी किए जाने टाइम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित कराई गई हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद मैट्रिक रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

Sun, 19 Mar 2023 10:36 PM

Bihar Board 12th Result: स्ट्रीम वाइज देखें पिछले साल की 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) की टॉपर्स की लिस्ट नीचे दी गई है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022: आर्ट्स टॉपर्स के नाम

1. संगम राज

2. श्रेया कुमारी

3. रितिका रत्ना

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 साइंस टॉपर्स के नाम

1. सौरव कुमार,अर्जुन कुमार

2. राज कुमार

3. सेजल कुमारी

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 कॉमर्स के टॉपर्स के नाम

1. अंकित कुमार गुप्ता

2. विनीत सिन्हा, पीयूष कुमार

3. मुस्कान सिंह, अंजलि कुमारी

 

Sun, 19 Mar 2023 09:10 PM

Bihar Board 12th Result 2023: जल्द जारी हो सकती है रिजल्ट की तारीख और समय

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परिणाम 2023 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीएसईबी जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है वह आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Sun, 19 Mar 2023 09:04 PM

Bihar Board 12th Result 2023:इस दिन से खत्म हुई थी मूल्यांकन प्रक्रिया

बीएसईबी अधिकारियों के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 14 मार्च को पूरा कर लिया गया है। बीएसईबी बोर्ड ने बताया कि इस बार देश भर के सभी शिक्षा बोर्डों के सामने बिहार के छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Sun, 19 Mar 2023 07:14 PM

Bihar Board 12th Result 2023: लगातार 5वें वर्ष सबसे पहले जारी हो रहे बिहार बोर्ड के परिणाम

पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड ने जिस तरह से मेहनत कर न सिर्फ नकल बिहीन परीक्षाएं सफलता पूर्वक आयोजित करा रहा है बल्कि सबसे तेजी से मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट घोषित कर रहा है उससे देश में बोर्ड की छवि बेहतर हुई है। इस बार बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी कर 5वें साल लगातर सभी बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 50 दिनों से कम समय में परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं।

 

Sun, 19 Mar 2023 06:10 PM

Bihar Board Inter Result 2023: 12वीं कक्षा के टॉपरों को मिलेगा नगद इनाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का ऐलान बहुत ही जल्द किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड समेत कई बोर्ड अपने यहां के टॉपर्स छात्रों को पुरस्कृत करते हैं। ऐसे में खबर है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र को एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार और एक लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा। 12वीं रिजल्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र को 75,000 रुपये और लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह पुरस्कार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों को दिया जाएगा।

Sun, 19 Mar 2023 05:53 PM
Sun, 19 Mar 2023 05:53 PM

Bihar Board 12th Result: पिछले साल का सफलता प्रतिशत

पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर की वार्षिक परीक्षा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में ओवरऑल 80.15 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2022 में कुल 641829 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी जिनमें 528817 पास हुई थीं। वहीं 683920 लड़कों में से सिर्फ 233740  को सफलता मिली सकी थी। यानी लड़कियों ने सफलता प्रतिशत मामले  में मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। इस साल देखना होगा कि बिहार बोर्ड के छात्रों का सफलता प्रतिशत कितना रहता है।

Sun, 19 Mar 2023 04:59 PM

Bihar Board 12th Result 2023: 12वीं की तीनों स्ट्रीम का एक साथ होगा जारी

बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स वर्गों के परिणाम एक साथ जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा करीब 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था। टॉपर्स छात्रों का वेरीफिकेशन और उनकी कॉपियों को दोबारा जांचने के बाद बहुत ही जल्द परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।

Sun, 19 Mar 2023 03:41 PM

Bihar Board Inter Result 2023: इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। देखिए उन वेबसाइटों की लिस्ट जिन पर परिणाम का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

1- biharboardonline.bihar.gov.in

2- secondary.biharboardonline.com

3-results.biharboardonline.com

Sun, 19 Mar 2023 03:07 PM

Bihar board Inter result- आसान स्टेप्स में चे कर सकेंके बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यहां दिए जा रहे आसान स्टेप्स में चे कर सकेंगे।

1- बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2- होम पेज पर दिख रहे लिंक Intermediated Exam 2023 Result (Arts/Commerce/Science) टैब पर जाएं।

3- रोल कोड व रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

4- अब रिजल्ट आपके कम्प्यूटर/मोबाइल स्क्रीन पर होगा जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट करा लें।

Sun, 19 Mar 2023 03:02 PM

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट तैयार

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम तैयार किए जा चुके हैं। परीक्षा परिणाम व  छात्र और छात्राओं के ऑरिजनल सर्टिफिकेट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेजा जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (बीएसईबी) ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे स्टूडेंट्स के सर्टिफिकेट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से ले सकेंगे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News