Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की डेट व टाइम जल्द जारी होगा, देखिए लेटेस्ट अपडेट Bihar Board 10th Result 2023 Live: bihar board matric result date and time to be released soon-career news

4
Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की डेट व टाइम जल्द जारी होगा, देखिए लेटेस्ट अपडेट Bihar Board 10th Result 2023 Live: bihar board matric result date and time to be released soon-career news

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की डेट व टाइम जल्द जारी होगा, देखिए लेटेस्ट अपडेट Bihar Board 10th Result 2023 Live: bihar board matric result date and time to be released soon-career news


Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि व समय के बारे में आधिकारिक तौर से जानकारी दी जाएगी। 21 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित किए जाने के वक्त बिहार बोर्ड की ओर से सूचना दी गई थी कि मैट्रिक परीक्षा 2023 के परिणाम भी 31 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे। सभी राज्यों के बोर्डों से पहले परीक्षा परिणाम जारी करने के मामले में बिहार बोर्ड पिछले 5 वर्षों से नंबर-1 चल रहा है। बिहार बोर्ड के इस तरक्की का श्रेय बिहार बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष आनंद किशोर को जाता है। इसके लिए उन्हें 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से अवार्ड भी मिल चुका है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर घोषित किया जाएगा। इसके अलावा बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे यहां लाइव हिन्दुस्तान के बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर भी चेक किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड  मैट्रिक परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं, मैट्रिक परीक्षा में करीब 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

 

Mon, 27 Mar 2023 07:14 PM

Bihar Board 10th Result: 10वीं के परिणाम ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी यहां दिए आसान स्टेप्स में अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

– बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 

– होमपेज पर दिख रहे Matric Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। 

– अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें। 

– अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Mon, 27 Mar 2023 05:11 PM

Bihar Board 10th Result: स्कूलों से मिलेगी 10वीं की ओरिजनल मार्कशीट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से मैट्रिक रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी ओरिजनल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से डाउनलोड कर सकेंगे।

Mon, 27 Mar 2023 04:14 PM

Bihar Board 10th Result: इस बार भी मैट्रिक रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 इस बार भी जल्दी घोषित किया जाएगा। चूंकि इस बार परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थीं ऐसे में उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी समय से पहले ही मैट्रिक के परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएंगे।

Mon, 27 Mar 2023 03:36 PM

Bihar Board 10th Result: पिछले साल 31 मार्च को आया था रिजल्ट

पिछले साल 2022 में बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम परीक्षा पूरी होने के महज 34 दिनों के भीतर 31 मार्च 2023 को जारी कर दिए गए थे। 2022 में बिहार बोर्ड बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक हुई थीं।

Mon, 27 Mar 2023 02:02 PM

Bihar Board 10th Result: ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगी अपडेट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द ही रिजल्ट से संबंधित सूचना देखने  को मिलेगी। बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने के कुछ घंटे पहले बोर्ड की वेबसाइट या सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को सूचित किया जाता है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि लाइव हिन्दुस्तान के साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट भी देखते रहें।

Mon, 27 Mar 2023 01:26 PM

Bihar Board 10th Result: मैट्रिक रिजल्ट पर आप मिल सकती है अपडेट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड की ओर से इस संबंध में आज शाम तक कोई अपडेट दिया जा सकता है। बोर्ड की ओर से पूर्व में दी गई सूचना के अनुसार अगले तीन दिन के अंदर परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। ऐसे में आज शाम तक समिति की ओर से परिणाम घोषित करने की तिथि व समय का ऐलान किया जा सकता है।

Mon, 27 Mar 2023 10:55 AM

BSEB BIhar board: मैट्रिक के रिजल्ट की तारीख की घोषणा आज संभव

BSEB BIhar board: ऐसा भी कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट की तारीख की घोषणा आज संभव हो सकती है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड  ने नतीजों की पूरी तैयारी कर ली है।

Mon, 27 Mar 2023 10:40 AM

बीते साल का कैसा रहा था रिजल्ट

बीते साल बिहार बोर्ड 10वीं में 79.88% विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2022 में पहली बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉपर को 97 प्रतिशत अंक मिले थे। इस साल भी बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।

Mon, 27 Mar 2023 09:54 AM

पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद जो परीक्षार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वे आंसर-शीट्स के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Mon, 27 Mar 2023 09:09 AM

पास होने के लिए लाने होंगे इतने प्रतिशत मार्क्स

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थी को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। जो परीक्षार्थी 1 या 2 विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाएंगे उनको बाद में कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी। इसके साथ ही जो परीक्षार्थी से 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं कर पाएगा,उसे फेल घोषित किया जाएगा। 

Mon, 27 Mar 2023 08:39 AM

Bihar Board 10th Result 2023: 10वीं में खराब प्रदर्शन से बंद नहीं होते रास्ते

अक्सर लोगों को लगता है कि 10वीं, 12वीं में अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता तो आगे की लाइफ चुनौती पूर्ण हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई ऐसी महान हस्तियों के उदाहरण हमारे सामने मौजूद हैं तो 10वीं में फेल होने के बावजूद अपना और अपने देश का नाम रोशन किया है। 10वीं में खराब प्रदर्शन करने वाले कई लोग आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी बनें हैं। यानी 10वीं के बाद किसी तरह से आप 12वीं कर लेते हैं और थोड़ी मेहनत करके ग्रेजुएशन कर लेते हैं तो आपके पास कई तरह के करियर विकल्प पा सकते हैं। कई नौकरियां तो प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर ही मिलती हैं। उनमें 10वीं के मार्क्स का महत्व नहीं होता। ऐसी नौकरियों में आईबीपीएस, एसएससी, आरआरबी और यूपीएससी प्रमुख हैं।

Sun, 26 Mar 2023 08:45 PM

Bihar Board 10th Result: लाइव हिन्दुस्तान पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइटों के अलावा livehindustan.com के करियर->बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर भी चेक किया जा सकेगा। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट-

  1. लाइव हिन्दुस्तान के करियर सेक्शन पर जाएं।
  2. अब यहां बोर्ड रिजल्ट्स सेशक्न में बिहार बोर्ड सेलेक्ट करें।
  3. अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट चेक करें।

     
Sun, 26 Mar 2023 08:03 PM

Bihar Board 10th Result: किसी भी दिन जारी हो सकती है डेट व टाइम

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट अब किसी भी दिन जारी की जा सकती है। बिहार बोर्ड को ओर निर्धारित समय के अनुसार अब 5 दिनों के अंदर मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने हैं। ऐसे में कल सोमवार या मंगलवार को परीक्षा की डेट व समय का ऐलान किया जा सकता है।

Sun, 26 Mar 2023 06:36 PM

Bihar board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बाद करें 11वीं एडमिशन की तैयारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में छात्रों व उनके अभिभावकों को चाहिए कि रिजल्ट जारी होने के साथ ही 11वीं में एडमिशन को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दें। छात्र अपने शिक्षक या विषय विशेषज्ञ से सलाह लेकर अगली क्लास व स्ट्रीम चयन की तैयारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि आजकल साइंस और आर्ट्स सभी स्ट्रीम्स में आगे करियर के कई विकल्प मिलते हैं।

Sun, 26 Mar 2023 06:06 PM

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक में मार्क्स होने पर होगा यह विकल्प

Bihar Board 10th Result: बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2023 में जिन छात्रों के मार्क्स कम होंगे उनके पास स्क्रूटिनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प रहेगा। रिजल्ट घोषित होने के 2-4 दिन बाद ही बिहार बोर्ड की ओर से स्क्रूटिनी व कम्पार्टमेंट परीक्षा शेड्यूल जारी होगा। 

Sun, 26 Mar 2023 05:57 PM

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का का इंतजार जल्द खत्म होगा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम के इंतजार में करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं हैं। उम्मीद है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अगले एक-दो दिन में यह इंतजार खत्म किया जा सकता है। बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।

Sun, 26 Mar 2023 04:27 PM

Bihar Board 10th Result 2023: 10वीं टॉपर्स को भी मिल सकता है इनाम

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के दौरान बिहार बोर्ड ने बताया था कि इंटर के टॉपर्स का नगद पुरस्कार व लैपटॉप दिए जाएंगे। साथ ही बिहार सरकार ने इंटर रिजल्ट जारी होने पर पास होने वाली सभी लड़कियों को 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया था। लेकिन अभी देखना दिलचस्प होगा कि 10वीं पास छात्राओं व टॉपर्स को पुरुस्कार में क्या दिया जाएगा। उम्मीद है कि टॉप-5 रैंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जा सकता है।

Sun, 26 Mar 2023 02:37 PM

Biuhar board Result: 2022 में 79.88 फीसदी रहा था 10वीं का परिणाम

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 में कुल 79.88 परीक्षार्थी सफल हुए थे। इस बार इंटर का सफलता प्रतिशत बढ़ा है तो उम्मीद है कि 10वीं का रिजल्ट भी और बेहतर रहेगा। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड में पहली बार मेधा सूची (टॉप 10) में शामिल 47 होनहारों को 95.6 से 97.40 फीसदी तक अंक हासिल किए थे।

Sun, 26 Mar 2023 01:19 PM

Bihar Board 10th Result 2023: एक-दो दिन में पूरा होने वाला है टॉपर्स का सत्यापन

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के टॉपर अभ्यर्थियों का सत्यापन जल्द जल्द ही पूरा होने वाला है। बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद समय से पहले ही अब मैट्रिक के नतीजे भी घोषित किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में टॉपर्स का सत्यापन पूरा हो जाएगा।

Sun, 26 Mar 2023 12:42 PM

Bihar Board 10th Result: इन वेबसाइटों पर घोषित होगा मैट्रिक रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट यहां दी जा रही है जिन पर रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।

1-results.biharboardonline.com 

2-biharboardonline.bihar.gov.in

3-secondarybiharboardonline.com

4-onlinebseb.in

 

Sun, 26 Mar 2023 12:39 PM

Bihar Board 10th Result : यहां एक क्लिक पर मिलेगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोाषित होते ही परीक्षार्थियों के लिए मैट्रिक रिजल्ट 2023 का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। लिंक पर अभ्यर्थियों को सिर्फ अपना रोल नंबर फिल करना होगा और व्यू बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। यह लिंक रिजल्ट की घोषणा के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

Sun, 26 Mar 2023 12:34 PM

Bihar Board Matric Result: लाइव हिन्दुस्तान पर भी देख पाएंगे मैट्रिक रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए नीचे दिए जा रहे लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News