Bihar Board 10th Result 2022 Live Updates : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी, इस Direct Link से करें चेक Bihar Board 10th Result 2022 Live Updates : BSEB 10th Result declared today matric biharboardonline
Bihar Board 10th Result 2022 BSEB 10th Result Live Updates : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे biharboardonline.com व biharboardonline.bihar.gov.in एवं onlinebseb.in पर जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2022 ) की घोषणा आज सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग सभागार से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा की जाएगी। इस मौके पर बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। पहली बार मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में जारी हो रहा है। अभी तक अप्रैल या उसके बाद ही रिजल्ट निकलता था। 2021 में पांच अप्रैल, 2020 में पांच मई को रिजल्ट जारी हुआ था। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 और 2021 में रिजल्ट जारी करने में देरी हुई थी। मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक ली गयी थी। परीक्षा में राज्यभर से 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट – परिणाम का अलर्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां क्लिक करें
हर साल की तरह इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सबसे पहले सम्पन्न कराया था। इसके बाद नतीजों की घोषणा में भी बिहार बोर्ड सबसे आगे हैं। बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के परिणाम 16 मार्च 2022 को जारी किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष 10वीं परीक्षा में कुल 78 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं टॉप-10 में कुल 101 छात्रों के नाम थे जिनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय के सबसे अधिक 13 छात्र थे। सिमुलतला के छात्रों के इस बार भी छाने की उम्मीद है।
Thu, 31 Mar 2022 06:05 AM
Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड छात्रों की पुरस्कार राशि
BSEB 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 10 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप प्रदान किया जाता है।
Thu, 31 Mar 2022 06:04 AM
BSEB Bihar Board 10th Result 2022: एक या दो विषयों में फेल छात्र देंगे कंपार्टमेंटल एग्जाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक के वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग 30 फीसदी मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा पास कर वह 11वीं कक्षा में पहुंच पाएंगे अन्यथा नहीं।
Thu, 31 Mar 2022 06:02 AM
BSEB Matric Result 2022 : सिमुलतला स्कूल के छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कई छात्रों को टॉपर वेरिफिकेशन में बुलाया गया था। इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट में सिमुलतला स्कूल के स्टूडेंट्स का नाम होना तय है।
Thu, 31 Mar 2022 06:01 AM
BSEB Class 10 Result 2022 : पिछले साल 5 अप्रैल को आया था रिजल्ट
पिछले साल 2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
Thu, 31 Mar 2022 06:00 AM
BSEB 10th Result 2022 : पिछले वर्ष 78.17 फीसदी हुए थे पास
बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए पिछले वर्ष आयोजित की गयी मैट्रिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा में 78.17 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। इससे पहले के वर्ष यानि 2020 में 80.59 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। साल 2019 की मैट्रिक परीक्षा में 80.73 फीसदी और 2018 में 68.89 प्रतिशत और 2017 के एग्जाम में 50.12 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे।
Thu, 31 Mar 2022 05:59 AM
Bihar Board 10th Result 2022 : 17 से 24 फरवरी तक ली गयी थी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा
हर साल की तरह इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बिहार बोर्ड देशभर में सबसे पहले करा ली थीं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी तक ली गयी थीं।
Thu, 31 Mar 2022 05:56 AM
Bihar Board 10th Result 2022 : आज खत्म होगा साढ़े 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर से 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हर साल करीब 17 लाख छात्र मैट्रिक की परीक्षा देते हैं। पिछले तीन दिनों से ये छात्र लगातार इंटरनेट पर रिजल्ट सर्च कर रहे थे। बुधवार को आखिरकार बिहार बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक डेट टाइम की घोषणा की।
Thu, 31 Mar 2022 05:52 AM
Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड रिजल्ट पहली बार मार्च में
पहली बार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में जारी हो रहा है। अभी तक अप्रैल या उसके बाद ही रिजल्ट निकलता था। 2021 में पांच अप्रैल, 2020 में पांच मई को रिजल्ट जारी हुआ था। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 और 2021 में रिजल्ट जारी करने में देरी हुई थी।
Thu, 31 Mar 2022 05:50 AM
Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज एक बजे जारी होगा
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। शिक्षा विभाग के सभागार में दोपहर 1 बजे वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर रिजल्ट जारी होगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।