Bihar Board 10th Result 2022 Live: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, biharboardonline.bihar.gov.in पर कर सकेंगे चेक Bihar Board 10th Result 2022 Live: BSEB Matric result latest updates

156

Bihar Board 10th Result 2022 Live: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, biharboardonline.bihar.gov.in पर कर सकेंगे चेक Bihar Board 10th Result 2022 Live: BSEB Matric result latest updates

Bihar Board 10th result 2022 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कभी भी biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ( BSEB ) इंटर का रिजल्ट बुधवार 16 मार्च को घोषित किया जा चुका है। अब नजरें मैट्रिक रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2022 ) पर है। जिन विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी है, वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 14 फरवरी 2022 के बीच किया गया था। करीब 17 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो शिफ्टों सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से 5 बजे के बीच हुई थी। 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तर कुंजी बिहार बोर्ड द्वारा 8 मार्च को जारी कर दी गई थी। ये उत्तर कुंजी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए जारी की गई थी। बीएसईबी ने मैट्रिक उत्तर कुंजी 2022 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 मार्च तक का समय दिया था।

Bihar Board 10th Result 2022 : जानें कहां तक पहुंचा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट तैयार करने का काम

biharboardonline.bihar.gov.in , BSEB 10th result 2022 Live : यहां पढ़ें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लाइव अपडेट्स

Tue, 22 Mar 2022 11:19 AM

BSEB 10th Result 2022: आंसर की ऐसे कर सकते हैं चेक

बिहार बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2022 की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट के माध्यम से आंसर की चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

 

Tue, 22 Mar 2022 10:57 AM

Bihar Board 10th Result 2022 : पिछले साल 5 अप्रैल को आया था रिजल्ट

पिछले साल 2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Tue, 22 Mar 2022 10:56 AM

BSEB Bihar Board 10th Result 2022 : यूं चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

यूं चेक करें बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम

– biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

– Annual Secondary Examination Result के लिंक पर क्लिक करें।

– रोल नंबर और रोल कोड डालें। कैप्चा कोड डालकर व्यू के बटन पर क्लिक करें।

– स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

Tue, 22 Mar 2022 10:55 AM

मोतिहारी में 24 मार्च को बिहार बोर्ड मैट्रिक गणित की परीक्षा

मोतिहारी के 25 केंद्रों की गणित परीक्षा रद्द होने के कारण रिजल्ट में कुछेक दिनों की देरी हुई है। मोतिहारी जिले में कथित पेपर लीक मामले को लेकर गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। गणित के पेपर की दोबारा परीक्षा 24 मार्च को होनी है। परीक्षा केवल मोतिहारी जिले में होगी, विशेष रूप से पहली पारी के छात्रों के लिए यह विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Tue, 22 Mar 2022 10:53 AM

कुछ जिलों में चंद कॉपियों का मूल्यांकन बाकी

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट तैयार करने में लगा हुआ है। मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 तक होना था, लेकिन हिंदी व अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी समाप्त नहीं हुआ है। अलग-अलग जिलों में दो दिनों के अंदर सभी मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर लेनी होगी। अभी तक 75 फीसदी से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। आज तक इस कार्य को पूरा करने की योजना है।

Tue, 22 Mar 2022 10:52 AM

Bihar Board 10th Result 2022 : भागलपुर में मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की उत्तर पुस्त्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। इसका रिजल्ट जल्द ही प्रकाशित होने की उम्मीद है। भागलपुर जिले में सात केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा था। मूल्यांकन के दौरान दो प्रतियोगी परीक्षाएं हुईं जिसके कारण मूल्यांकन में देरी होने का अनुमान लगाया जा रहा था। जानकारी हो कि भागलपुर में विभिन्न जिलों के विभिन्न विषयों के करीब तीन लाख कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। मूल्यांकन का काम 17 मार्च तक पूरा करने को कहा गया था। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में इसके रिजल्ट आ जायेंगे।

Tue, 22 Mar 2022 10:50 AM

BSEB 10th result 2022 : इस सप्ताह के अंत में रिजल्ट

छात्रों का मानना है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक माह में दे दिया गया है। ऐसे में अब मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द आ जाना चाहिए। इस सप्ताह के अंत में ये जारी हो सकता है। रिजल्ट आने के बाद छात्र इंटरमीडिएट में नामांकन की तैयारी में लगेंगे। 

Tue, 22 Mar 2022 10:48 AM

BSEB 10th result 2022 : जानें पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। जो परीक्षार्थी 1 या 2 विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाएंगे उनको बाद में सप्लीमेंट्री ( कंपार्टमेंटल) परीक्षा देनी होगी। इसके साथ ही जो परीक्षार्थी से 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं कर पाएगा, उसे फेल घोषित किया जाएगा। 



Source link