सोमवार, 9 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

भोजपुर: दीपावली पर तेज संगीत का विवाद, स्कॉर्पियो ने 8 को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में दीपावली की रात एक छोटा सा विवाद दो सगे भाइयों की मौत का कारण बन गया। यह घटना बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में हुई, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में…

भोजपुर: दीपावली पर तेज संगीत का विवाद, स्कॉर्पियो ने 8 को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत
(फोटो: IANS)

बिहार के भोजपुर जिले में दीपावली की रात एक छोटा सा विवाद दो सगे भाइयों की मौत का कारण बन गया। यह घटना बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में हुई, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, एक युवक ने कथित तौर पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से भीड़ को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान दिनेश यादव और उनके भाई कमलेश यादव के रूप में हुई है, जो रामडीहरा गांव के ही निवासी थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी रितेश यादव मौके से फरार है।

विवाद कैसे बना मौत का कारण?

जानकारी के अनुसार, रविवार दीपावली की रात को गांव के सूर्य मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। यहां साउंड बॉक्स पर छठ के गीत बजाए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक-दो लोग वहां पहुंचे और तेज आवाज का विरोध करने लगे, जिससे उनकी ग्रामीणों से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रितेश यादव विवाद के बाद वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर में वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर लौटा और सीधे ग्रामीणों की भीड़ में गाड़ी घुसा दी। इस अप्रत्याशित घटना से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जगदीशपुर के एसडीपीओ रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि स्कॉर्पियो को बैक करते समय यह हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना किन वजहों से हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →