Bihar में NIA का बड़ा एक्शन, मोतिहारी से PFI के 3 संदिग्ध किए गिरफ्तार

21
Bihar में NIA का बड़ा एक्शन, मोतिहारी से PFI के 3 संदिग्ध किए गिरफ्तार

Bihar में NIA का बड़ा एक्शन, मोतिहारी से PFI के 3 संदिग्ध किए गिरफ्तार


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन संदिग्ध कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एनआईए पटना और एनआईए रांची की संयुक्त टीम ने मोतिहारी पुलिस के साथ पूर्वी चंपारण से इन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

 

हाइलाइट्स

  • बिहार के पूर्वी चंपारण से पीएफआई के तीन संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
  • NIA पटना और NIA रांची की टीम ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई
  • PFI से जुड़े करीब 350 लोग पिछले साल हुए गिरफ्तार
पटना: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन के खिलाफ बिहार में छापा मार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में राज्यों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार के पूर्वी चंपारण से 3 संदिग्धों को पकड़ा गया है। इधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक शख्स को गिरफ्तार किया है। भोपाल से जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वो पीएफआई ऑफिस बियरर बताया जा रहा है। पीएफआई के चारों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मोतिहारी से पीएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए पटना और एनआईए रांची की टीम ने बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल क्षेत्र से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को शनिवार सुबह हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जे एस गंगवार ने मीडिया के बात करते हुए बताया कि, ‘बिहार पुलिस की मदद से एनआईए की टीम ने पीएफआई के तीन संदिग्ध सदस्यों को पकड़ा है। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। बात में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में और अधिक गिरफ्तारियों से इनकार नहीं किया जा सकता है।’

PFI से जुड़े करीब 350 लोग पिछले साल हुए गिरफ्तार

गृह मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में आतंकवादी समूहों से संबंध रखने और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। एनआईए ने पिछले साल देश के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई से जुड़े करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News