बिग बॉस 16: शिव ठाकरे ने प्रियंका चौधरी को किया एक्सपोज, कन्फेशन रूम में जाकर खोला ‘कच्चा चिट्ठा’
मेकर्स ने 17 जनवरी को आने वाले एपिसोड (Bigg Boss 16 Jan 17 Promo) के प्रोमो में इसकी झलक दिखाई है। शालीन भनोट से लेकर MC Stan और Shiv Thakare समेत अन्य घरवाले बारी-बारी से कन्फेशन रूम में जाते हैं। वो बताते हैं कि Priyanka Chahar Choudhary के गेम के बारे में उनकी क्या राय है।
शालीन ने प्रियंका की ‘पीठ में घोंपा छुरा’
शालीन भनोट बोलते हैं कि उन्हें प्रियंका के लॉजिक सही नहीं लगते। वह कोई एक शब्द पकड़ लेती हैं और फिर उसका अपने हिसाब से मतलब निकालती हैं। उन्होंने दूसरों को नीचे दिखाकर अपनेआप को सबसे ऊपर दिखाना होता है। जब शिव ठाकरे की बारी आती है तो वह प्रियंका के गेम का ही पर्दाफाश कर देते हैं।
शिव ने किया एक्सपोज, कहा- प्रियंका अब शून्य हैं
शिव ठाकरे, प्रियंका के लिए बोलते हैं, ‘उसको लगता है कि ट्रॉफी सिर्फ उसकी ही है। प्रियंका का सबसे मेन और स्ट्रॉन्ग पॉइंट था लड़ाई। उसने वो अंकित के जाने के बाद से बंद कर दी…जैसे ही अंकित को निकाल दिया, उसके बाद से प्रियंका जीरो लगने लगी। अब देखना यह है कि घरवालों की इस राय के बाद बिग बॉस क्या मास्टरस्ट्रोक चलेंगे। प्रोमो से अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर बिग बॉस ने घरवालों से प्रियंका के बारे में ही क्यों राय जाननी चाही। क्या वह ऐसा हर कंटेस्टेंट के लिए करेंगे या सिर्फ प्रियंका के बारे में ही पूछा गया है? यह तो एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। पर इतना जरूर है कि ‘टिकट टु फिनाले वीक’ टास्क ने बिग बॉस के घर में अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
भले ही इस हफ्ते की कैप्टन बनकर निमृत बेघर होने से बच गई हैं, लेकिन बाकी घरवालों का गेम प्लान और स्ट्रैटिजी अब खुलकर सामने आने लगी है। सबने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। शालीन भनोट हाल ही एक एपिसोड में प्रियंका से कहते नजर आ रहे थे कि वह उन्हें कैप्टन बनाएं। अगर वह कैप्टन बने तो प्रियंका को एलिमिनेशन से बचा लेंगे। अब जब शालीन कैप्टन नहीं बने तो उन्होंने पाला बदल लिया और प्रियंका के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है।