BIG BREAKING…राजस्थान में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को सेवानिवृति पर मिलेंगे दो से तीन लाख रुपए | women and child devlopment department | Patrika News

44
BIG BREAKING…राजस्थान में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को सेवानिवृति पर मिलेंगे दो से तीन लाख रुपए | women and child devlopment department | Patrika News

BIG BREAKING…राजस्थान में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को सेवानिवृति पर मिलेंगे दो से तीन लाख रुपए | women and child devlopment department | News 4 Social


जयपुरPublished: Mar 09, 2023 10:32:42 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का ऐलान

amd.jpg

जयपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (WORLD WOMEN DAY)पर बुधवार को जवाहर कला केन्द्र में महिला सप्ताह शुभारंभ समारोह व राज्य स्तरीय महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश (MINISTER MAMTA BHUPASH)ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। हमने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर दो से तीन लाख रुपए दिए जाएं जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं।
मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि हर दिन महिला दिवस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बानगी है कि आज राज्य की मुख्य सचिव एक महिला प्रशासनिक अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ आइएएस उषा शर्मा (IAS USHA SHARMA) को मुख्य सचिव बनाया। यह महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने स्वयं अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उनको प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बनने का अवसर दिया। इसी प्रकार उन्होंने उदाहरण दिया कि अवनि लेखरा (AVNI LEKHRA) ने जो 12 साल की अवस्था में दुर्घटना के कारण व्हील चेयर पर आ गई थी इस पर उसके माता-पिता ने हार ना मानते हुए उसे शूटिंग में अवसर तलाशने के लिए आगे बढ़ाया और फिर अवनि लेखरा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में गोल्ड मैडल जीता है। उन्होंने कहा कि अवनि आज प्रदेश की जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की ब्रांड अम्बेसेडर हैं।
समारोह में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि 35 साल की प्रशासनिक सेवा में राज्य में महिला सशक्तिकरण की यात्रा को करीब से देखा है। राजीविका, अमृता हॉट के माध्यम से महिलाओं आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर मिले हैं। उड़ान योजना के तहत 1 करोड़ 51 लाख महिलाओं एवं किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन (Sanitary Nepkin ) वितरित किए जा रहे हैं।
विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा ने आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत, ब्लॉक, जिला वा राज्य स्तर पर मनाए जा रहे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह समारोह 8 मार्च से 14 मार्च तक महिला सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित किया गया है। समारोह में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक बैज्जू एन कुरप, रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी दास ने भी अपने विचार रखे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News