Advertising
Home Breaking News Hindi बिग बॉस 12 के घर से पहली सेलिब्रिटी के रूप में नेहा...
Advertising
<

बिग बॉस 12 के घर से पहली सेलिब्रिटी के रूप में नेहा पेंडसे हुई बाहर

536

नई दिल्ली: बीते दिन यानी रविवार को बिग बॉस 12 के घर से एक और सदस्य बाहर हुआ इस बार “वीकेंड का वार” में नेहा पेंडसे के रूप में पहली सेलिब्रिटी को बेघर होना पड़ा. पिछले हफ्ते करणवीर बोहरा और नेहा पेंडसे को नॉ‍मिनेट किया गया था. लेकिन सलमान खान के साथ “वीकेंड का वार” में कम वोट की वजह से नेहा को बाहर होना पड़ा.

घर से जल्दी बाहर निकलने से उन्हें काफी दुख है- नेहा

बता दें कि नेहा इविक्ट होते ही घर वालों के कई राजों से पर्दा उठाया है. उन्होंने आज तक को इंटरव्यू के दौरान कहा है कि घर से जल्दी बाहर निकलने से उन्हें काफी दुख है. उन्होंने बताया कि मुझे लंबे समय तक घर में नहीं रुक पाने का अफसोस है. घर में फिर से जाना चाहती हूं, मैं चाहती हूँ वाइल्ड कार्ड एंट्री हो. उन्होंने इस दौरान अपनी सबसे बड़ी कमी के बारे में उजागार करते हुए कहा कि मैं इस शो में अपना गुस्सा नहीं दिखाया. ये ही कारण है कि मैं घर से बेघर हो गई.

सबसे ज्यादा दिमाग से कौन खेल रहा है तो उन्होंने जवाब दिया रोमिल

नेहा से इस बातचीत के दौरान जब पूछा गया कि सबसे ज्यादा दिमाग से कौन खेल रहा है तो उन्होंने जवाब दिया रोमिल, जो काफी दिमाग से खेल रहें है और सुरभि सबसे ज्यादा मुद्दे उठाती है. उन्होंने कहा सबसे अच्छा खेल दीपिका और रोमिल खेल रहें है. मुझे बाद में ये अहसास हुआ है कि मैं भरोसा ज्यादा कर लिया. दीपिका के बारे में जो बातें घर में फैली थी. उसे मैं देख नहीं पाई क्योंकि उसे बहुत प्यार करती हूं.

यह भी पढ़ें: नेहा पेंडसे ने बिग बॉस के घर में लगाई आग, अपने पोल डांस से सबको किया मदहोश

Advertising

उन्होंने शिवाशिष और जसलीन के बीच बढ़ रहीं नजदीकी पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं

नेहा से बातों ही बातों में यह पूछा गया कि नेहा आपके बाद घर से कौन बेघर होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने अनूप जलोटा का नाम लिया. उन्होंने शिवाशिष और जसलीन के बीच बढ़ रहीं नजदीकी पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था. जो भी बातें उनके खिलाफ बन रहीं है बेबुनियाद है. मैं भी शिवाशिष से बातें करती थी, इसका मतलब से नहीं कि मेरा भी उसके साथ कुछ चल रहा है.

Advertising