Bhopal: पति की बेरोजगारी, खर्चे का टेंशन और ससुरालवालों का ताना… मां ने 15 दिन के जुड़वा बच्चों का मार दिया

45
Bhopal: पति की बेरोजगारी, खर्चे का टेंशन और ससुरालवालों का ताना… मां ने 15 दिन के जुड़वा बच्चों का मार दिया

Bhopal: पति की बेरोजगारी, खर्चे का टेंशन और ससुरालवालों का ताना… मां ने 15 दिन के जुड़वा बच्चों का मार दिया


भोपाल: पांच दिन ट्विन्स मिसिंग केस (bhopal twin newborn missing case) को भोपाल पुलिस ने सुलझा लिया है। लापता दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। जुड़वा बच्चों की हत्या उसकी मां ने की थी। मां ने बच्चों को गायब होने के बाद पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें किसी ने चुरा लिया है। महिला अपने बच्चों के गुमने की कहानी गढ़कर झाड़-फूंक और तंत्र मंत्र के लिए बैरसिया चली गई थी। बैरसिया में उसका मायके है। पांच दिन वह अपने बयानों से पुलिस को बरगलाती रही है। मंगलवार को इसका खुलासा हुआ है। महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है।

दरअसल, बच्चों की चोरी शिकायत करने बाद महिला पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रही थी। इस दौरान उसके परिवार के लोग कह रहे थे कि उस पर देवी आ रही है। महिला ने शुक्रवार की सुबह बच्चा चोरी की शिकायत की थी। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत में सुधार के बाद मंगलवार को उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

अस्पताल से छुट्टी के पुलिस आज महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। थाने में कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने खुद स्वीकार कर लिया कि उसने बच्चे फेंक दिए थे। साथ ही वह जगह बताने के लिए तैयार हो गई। पुलिस महिला को गाड़ी में लेकर वहां पहुंची। महिला पुलिस की टीम को रवि शंकर नगर बोर्ड कॉलोनी लेकर आई, जहां उसने जुड़वा बच्चों को फेंकने की बात कही थी।

पुलिस ने उस जगह से बच्चों के शव बरामद किए। महिला ने दो ब्लॉक के बीच की जगह, जहां बाउंड्री वाल की हुई थी, वहां बच्चों को रोड की तरफ से फेंक दिया था। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि कुत्ते ना होने की वजह से बच्चों के शव सुरक्षित थे। महिला ने बच्चों के मरे होने की बात स्वीकार की है।

भोपाल पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि मां ने ही गला घोटकर अपने जुड़वां बच्चों की हत्या की है। हत्या के बाद बच्चों का शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने गरीबी और ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर यह कदम उठाया है। दुर्घटना के शिकार होने के बाद पति छह महीने से बेरोजगार था। इसकी वजह खर्च चलना भी मुश्किल था। सास, ससुर और पति बच्चों के पैदा करने को लेकर ताना मारते थे।

महिला से सास-ससुर कहते थे कि हमारी रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं। बच्चों को कैसे पालेंगे। घटना से एक दिन पहले भी महिला के साथ ससुराल पक्ष ने झगड़ा किया था। पहले से भी महिला की एक बेटी है। परिवार का खर्च महिला का जेठ चला रहा था। इन तानों से परेशान होकर महिला ने 15 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें
Bhopal: 20 दिन के जुड़वा बच्चे लापता, पुलिस के सवालों पर झूम रही मां, मायकेवालों ने और उलझाया मामला

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News