Bhopal: दो मंत्रियों से उलझे दिग्विजय सिंह, विश्वास सारंग के साथ तीखी बहस, भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष में बीजेपी जीती

197
Bhopal: दो मंत्रियों से उलझे दिग्विजय सिंह, विश्वास सारंग के साथ तीखी बहस, भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष में बीजेपी जीती

Bhopal: दो मंत्रियों से उलझे दिग्विजय सिंह, विश्वास सारंग के साथ तीखी बहस, भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष में बीजेपी जीती

भोपाल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव (bhopal zila panchayat chairman election update) के दौरान भोपाल में मतगणना केंद्र के बाहर राज्य सरकार के दो मंत्रियों से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उलझ पड़े हैं। भोपाल में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर जमा थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी के बीच मंत्री भूपेंद्र सिंह वहां पर पहुंचे। अंदर जाते वक्त दिग्विजय सिंह और उनके समर्थकों ने रास्ता रोक दिया। इस दौरान जब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग वहां पहुंचे तो उनके साथ भी दिग्विजय सिंह की तीखी बहस हो गई है।


अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा चलता रहा है। इसके बावजूद बीजेपी उम्मीदवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। बीजेपी उम्मीदवार रामकुंवर गुर्जर ने यहां से जीत हासिल की है। दरअसल, सुबह से ही दोनों दल के बड़े नेताओं को जमावड़ा वहां पर लगा हुआ था। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेताओं पर चुनाव के दौरान गडबड़ी का आरोप लगाया है। उनका आरोप था कि अंदर हमारे लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है जबकि बीजेपी के लोगों को जाने दिया जा रहा है। मंत्रियों से झड़प के बाद दिग्विजय सिंह राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

दिग्विजय सिंह ने पहले बीजेपी पर सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया था। वहीं, मंत्री भूपेंद्र सिंह जब कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे तो उनका रास्ता रोककर दिग्विजय और कांग्रेस विधायक खड़े हो गए। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे तो दिग्विजय सिंह के साथ उनकी दिखी बहस हो गई है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे दोनों नेता आपस में उलझ गए हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें धमकाया है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह की तरफ से रोके जाने पर कहा कि यह मेरी निजी कार है। मैं एक मंत्री हूं और मेरे पास वह सुरक्षा है जो एक मंत्री को दी जाती है। जिनका अपहरण हुआ है उसके परिवार को इसकी सूचना दी जानी चाहिए, परिवार में किसी को चिंता होनी चाहिए। कांग्रेस को उन्हें इसकी रिपोर्ट देनी चाहिए।

Bhopal : भोपाल में जिला पंचायत अध्‍यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान, दिग्विजय सिंह ने भूपेंद्र सिंह को पंचायत भवन में जाने से रोका

वहीं, वीडियो सामने आने के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने सवाल किया है कि बीजेपी के लोग अंदर क्यों जा रहे थे। हमारे लोगों को इन लोगों वोट नहीं डालने दिए हैं। वहीं, बीजेपी ने कहा कि दिग्विजय सिंह हार से बौखला गए थे। उन्हें पहले से यह एहसास हो गया था कि इसलिए पहले से बखेड़ा खड़ा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें
MP Zila Panchayat Chairman Election: एमपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 41 जगहों पर जीती बीजेपी, 9 पर कांग्रेस ने भी जमाया कब्जाnavbharat times -दिग्विजय के भाई ने गडकरी से किया आपत्तिजनक सवाल- आप किसकी संतान हैं…और बीजेपी से हो गई विदाई

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News