Bhojpur Top 5 News: आरा में सरेशाम अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, पढ़ें भोजपुर की बड़ी खबरें

59
Bhojpur Top 5 News: आरा में सरेशाम अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, पढ़ें भोजपुर की बड़ी खबरें

Bhojpur Top 5 News: आरा में सरेशाम अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, पढ़ें भोजपुर की बड़ी खबरें

भोजपुर: आरा के नवादा थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक शख्स की गोली मार दी। बताया जा रहा है कि चाय की दुकान पर काम कर रहे एक स्टाफ को अगवाकर मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी। गोली मारकर अपराधी आराम से फरार हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी युवक वैशाली जिला के राघोपुर थाना के रामपुर श्यामचंद गांव निवासी प्रसादी राय के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश राय है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ला निवासी गणिनाथ गुप्ता उर्फ हीरा जी के आरा रेलवे स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर करीब 15 वर्षों से काम करता है। जख्मी मुकेश ने बताया कि वह अपने हर रोज की तरह चाय की दुकान पर ड्यूटी कर रहा था। तभी 5 की संख्या में नकाबपोश बदमाश दुकान पर आ धमके उसके बाद उनलोगों ने जबरन गमछा से मुंह बांधकर अगवा कर लिए।

नकाबपोशों के द्वारा पहले जमकर मारपीट की गई। उसके बाद एक हथियारबंद बदमाश ने गोली मार दी। गोली जख्मी युवक के दाहिने जांघ के ऊपर लगी है। गोली लगने से जख्मी हालत में युवक वही अचेत अवस्था में गिर गया। जिसके बाद पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल आ गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

भोजपुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा
भोजपुर पुलिस ने स्मॉल फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से किए गए लूटकांड का खुलासा कर लिया है। लूटे गए मोबाइल, लैपटॉप, टैब, आईडी कार्ड समेत कई अन्य चीजों को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से अपराधियों ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार पियनिया रोड में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर छानबीन के लिए लगाया गया। टीम ने इस कांड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर, उनके पास से कर्मचारी से लूटे गए सारे सामान सहित घटना में प्रयुक्त दो बाइक को भी बरामद कर लिया।

मुर्गे से भरी पिकअप पलटी, लोगों ने लूट लिए सैकड़ों मुर्गे
बिहार के भोजपुर जिलें में मुर्गे से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में चालक और उपचालक गाड़ी के अंदर फंस गए। हद तो तब हो गई जब चालक और उपचालक अपनी जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन स्थानीय लोग उन लोगों को बचाने के बजाय मुर्गा लूटने में व्यस्त रहे। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर लदे 100 से ज्यादा मुर्गा लोगों ने लूट लिया और वहां से आसानी से चलते बने।

आरा सदर अस्पताल में एएनएम छात्राओं का प्रदर्शन
आरा सदर अस्पताल में एएनएम छात्राओं ने अपनी सुरक्षा की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एएनएम छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हमारी हॉस्टल में सुरक्षा की घोर कमी है। हम सभी छात्राओं के द्वारा कई बार सिविल सर्जन से अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर लेटर भी दिया गया, लेकिन उसके बावजूद भी सिविल सर्जन के द्वारा कोई ठोस कारवाई नहीं की गयी। सुरक्षा गार्ड नहीं रहने के कारण रात में चोर हॉस्टल में प्रवेश कर जाते हैं और सभी छात्राओं से छेड़खानी करने का भी प्रयास करते रहते हैं और बिना कोई भी परमिशन के हॉस्टल में घुस जाते है। दरअसल, एएनएम हॉस्टल में शनिवार की बीती रात एक अनाईठ मोहल्ला निवासी एक चोर प्रवेश कर गया और हॉस्टल में चोरी करने का प्रयास करने लगा। छात्राओं के हल्ले के बाद चार भागने की कोशिश की तभी वह करंट के झटके से सीधे छत से नीचे आ गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद रविवार को एएनएम छात्र अलग-अलग गुट बनाकर इमरजेंसी सेवा, महिला वार्ड और शिशु केंद्र को बंद करवा दिया।

आरा में बच्चों से शौचालय साफ करने का वीडियो वायरल
भोजपुर जिले में एक मीडिल स्कूल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल के बच्चों और बच्चियों से शौचालय और परिसर में साफ-साफ कराया जा रहा है। बच्चों ने भी आरोप लगाया कि स्कूल की प्रभारी ऐसे कामों को करवाने के लिए नियमित रूप से दबाव बनाती हैं। इस कारण से हमलोगों को काम करना होता है। वीडियो मोनाको कुंवर मध्य विद्यालय भलुहीपुर का बताया जा रहा है। स्कूल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर मोहम्मद अहसन ने मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच का आदेश दे दिया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News