Bharat Jodo Yatra: पत्रकार से रानी बनी अमृता सिंह ने भी राहुल के साथ किया कदमताल, दिग्विजय के साथ चर्चा में रही थी शादी

237
Bharat Jodo Yatra: पत्रकार से रानी बनी अमृता सिंह ने भी राहुल के साथ किया कदमताल, दिग्विजय के साथ चर्चा में रही थी शादी

Bharat Jodo Yatra: पत्रकार से रानी बनी अमृता सिंह ने भी राहुल के साथ किया कदमताल, दिग्विजय के साथ चर्चा में रही थी शादी

कांग्रेस सांसद राहुस गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के आगर जिले में प्रवेश कर चुकी है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर लगातार दूसरे दिन यात्रा में शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शुक्रवार को यात्रा में शामिल हुईं। इन सबके बीच दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह भी कई किलोमीटर तक राहुल के साथ चलती हुई नजर आईं।

 

हाइलाइट्स

  • एमपी के आगर जिले में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
  • दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता भी हुई यात्रा में शामिल
  • अभिनेत्री स्वरा भास्कर लगातार दूसरे दिन यात्रा के साथ
आगरःराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद शुक्रवार सुबह उज्जैन के पास जहारना गांव से शुरू हुई। यहां से आगे बढ़ते हुए यात्रा की आगर जिले में एंट्री हो गई है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर शुक्रवार को भी यात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा पत्रकार से रानी बनीं अमृता सिंह भी यात्रा में राहुल के साथ कदमताल करती नजर आईं।

चलते-चलते राहुल से गुफ्तगू

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमृता कई किलोमीटर तक राहुल के साथ चलीं। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। कई बार दोनों किसी बात पर हंसते हुए भी नजर आए। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट भी शुक्रवार को यात्रा में शामिल हुईं।

उज्जैन में भी आई थीं नजर

पेशे से पत्रकार रहीं अमृता राय (सिंह) की शादी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से हुई है। दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य रणनीतिकार हैं। वे पहले दिन से ही यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। अमृता सिंह इससे पहले उज्जैन में यात्रा के साथ नजर आई थीं। ब्रेक के दौरान हास्य कवि संपत सरल की कविताओं का आनंद लेते हुए उनकी तस्वीरें सामने आई थीं।

चर्चा में रही थी शादी

दिग्विजय और अमृता ने 2015 में शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी है। शादी के समय दिग्विजय की उम्र 68 साल थी जबकि अमृता 44 साल की थीं। उम्र में 24 साल के अंतर को लेकर उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी से पहले दोनों की अंतरंग तस्वीरें भी लीक हुई थीं। राघोगढ़ रियासत के राजा दिग्विजय ने जब अमृता से शादी का फैसला किया, तब उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

राज्यसभा टीवी में एंकर थीं अमृता

दिग्विजय के साथ शादी से पहले तक अमृता राज्यसभा टीवी में एंकर थीं। उनके पहले पति भी मीडिया से जुड़े थे। दूसरी शादी से पहले अमृता ने उनसे तलाक ले लिया था। वहीं, दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी का साल 2013 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। पहली शादी से उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News