BGSSL में 1949 पदों पर भर्ती: एग्जीक्यूटिव से लेकर सेल्स ऑफिसर तक के मौके, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन
बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव, अप्रेंटिस और सेल्स ऑफिसर सहित कुल 1,949 पदों…
बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव, अप्रेंटिस और सेल्स ऑफिसर सहित कुल 1,949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए BGSSL की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान कई शहरों में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए चलाया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग पद के अनुसार गिफ्ट सिटी-गांधीनगर, वडोदरा, बेंगलुरु, जोगेश्वरी-मुंबई और पैन इंडिया स्तर पर होगी।
किन पदों पर कितनी रिक्तियां?
BGSSL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1,949 पदों का विवरण इस प्रकार है:
- कलेक्शन विभाग: अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग) के 150, टेली-कलेक्शन एजेंट के 100, फील्ड कलेक्शन ऑफिसर्स के 400 और डायलर (कॉलिंग ऑपरेशन्स) का 1 पद।
- डिजिटल बैंकिंग/ऑनबोर्डिंग: डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट-टाइम) के 400, एग्जीक्यूटिव (एटीएम/रिकॉन्सिलिएशन आदि) के 40 और एग्जीक्यूटिव (डेबिट कार्ड ऑपरेशन्स) के 10 पद।
- रिटेल सेल्स: सेल्स ऑफिसर/ASM/RSM (होम/ऑटो/ट्रैक्टर/एजुकेशन लोन) के 350 पद।
- आधार ऑपरेशन्स: आधार ऑपरेटर (पार्ट टाइम) के 400 पद (सिर्फ NSEIT सर्टिफाइड)।
- अन्य पद: एग्जीक्यूटिव (ट्रेड फाइनेंस) के 25, एग्जीक्यूटिव (अकाउंट मैनेजमेंट) के 40, और विभिन्न अन्य मैनेजर, एनालिस्ट और एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 12वीं, ग्रेजुएशन, बीकॉम या एमबीए जैसी योग्यता होनी चाहिए।
अनुभव: योग्यता के अलावा, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 2 से 6 साल का कार्य अनुभव भी आवश्यक है। भर्ती, योग्यता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को BGSSL की आधिकारिक वेबसाइट पर पद-अनुसार जारी नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।
इनपुट: IANS



