जानियें, भारत के सबसे महंगे और लक्ज़री घर कौन से है?

1443

आज हम आपके लिये एक ऐसी जानकारी लाएं, जिसे आप पहले बिल्कुल भी नहीं जानते होंगे। जी हाँ, हम बात कर रहे है, सबसे मंहगें और अच्छे घर के बारे में। भारत में फिल्मस्टार से लेकर व्यापारियों के पास महंगे घरो की बहार है, आइयें जानते है, इन घरों के बारें में।

NCPA अपार्टमेंट्स
जगह- मुंबई
एक फ्लैट की कीमत-29-35 करोड़ रुपए
मुंबई का पॉश इलाका नरीमन पॉइंट में स्थित है ‘NCPA अपार्टमेंट्स’ जो भारत में सबसे महंगे अपार्टमेंट्स है। इसमें एक 4 बेडरूम फ्लैट की कीमत 29-35 करोड़ रुपए है, जो भारत के किसी भी फ्लैट की तुलना में सबसे ज्यादा है।

JK हाउस
मालिक- गौतम सिंघानिया
मुंबई के ब्रीच कैंडी में स्थित JK हाउस, भारत के सबसे लक्ज़री और महंगे घरो में से एक है। इसके बारे में आप फोटो देख कर भी अंदाजा लगा सकते है । रेमंड ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया के घर ‘JK हाउस’ में खुद का एक हेल्थ सेंटर, एक म्यूजियम और एक हेलिपैड है।

White House in the Sky
मालिक- विजय माल्या
कीमत-100 करोड़
जगह- UB सिटी, बैंगलोर
UB ग्रुप के मालिक और लिकर किंग विजय माल्या का यह महलनुमा शानदार घर ‘UB सिटी’ बैंगलोर में स्थित है। ‘UB सिटी’ को बसाया है ‘UB ग्रुप’ ने जिसके मालिक खुद विजय माल्या है। खुद विजय माल्या लक्ज़री लाइफ जीने के लिए जाने जाते है।

शशि रुइया और रवि रुइया रेजिडेंस
मालिक- शशि रुइया व रवि रुइया
कीमत : 120 करोड़ रुपए
जगह- तीन जनवरी मार्ग, नई दिल्ली
एस्सार ग्रुप के चेयरमैन शशि रुइया और वाईस चेयरमैन रवि रुइया का यह घर भारत के सबसे महंगे और लक्ज़री घरो में शुमार है।

राणा कपूर रेजिडेंस
मालिक- राणा कपूर (CEO of Yes Bank)
कीमत-120 करोड़
जगह- टोनी अल्टामाउंट रोड, मुंबई
यस बैंक के सीईओ राणा कपूर ने टोनी अल्टामाउंट रोड, मुंबई पर स्थित यह महंगा और आलिशान घर अभी कुछ ही समय पहले ख़रीदा है। पहले यह बिल्डिंग सिटी ग्रुप के पास थी जिसे राणा कपूर ने करीब 120 करोड़ रुपए में ख़रीदा है।

नवीन जिंदल रेजिडेंस
मालिक- नवीन जिंदल
कीमत-125-150 करोड़ रुपए
जगह- लुटियंस जोन, दिल्ली
इस लिस्ट में अगला घर है जानेमाने बिजनेसमैन और राजनेता ‘नवीन जिंदल’ का, जो भारत के राजधानी दिल्ली में अति विशिष्ट क्षेत्र लुटियंस ज़ोन में है, यह क्षेत्र विशिष्ट होने के साथ साथ बहुत महंगा ही है।

रतन टाटा रेजिडेंस
मालिक-रतन टाटा
कीमत-125-150 करोड़
जगह- कोलाबा, मुंबई
10 सबसे महंगे घरो की इस लिस्ट में अगला घर है भारत के जानेमाने और प्रतिष्ठित उद्योगपति ‘रतन टाटा’ का जिसकी कीमत करीब 125 करोड़ से 130 करोड़ के बीच है।

मन्नत
मालिक- शाहरुख़ खान
कीमत-125-150 करोड़ रुपए
कीमत- बांद्रा, मुंबई
मन्नत, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ का घर है और भारत के सबसे लक्ज़री घरो में से एक। शाहरुख खान दुनिया के दुसरे सबसे अमीर एक्टर है और शाहरुख़ का यह रुतबा इस घर में दिखता भी है।

एबोड
मालिक : अनिल अम्बानी
कीमत – 5,000 करोड़
दुसरे नंबर पर है अनिल अम्बानी का विशाल, आलिशान घर ‘Abode’। इस घर का अभी निर्माण चल रहा है और सूत्रों के मुताबिक इस पूरी बिल्डिंग की कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपए बैठेगी।

एन्टीलिया
मालिक- मुकेश अम्बानी
कीमत : 10,000 करोड़ रुपए
भारत के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अम्बानी का बिल्डिंगनुमा आलिशान घर सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे महंगा घर है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 करोड़ रुपए है। 27 मंजिला इस घर में शुरू की 6 मंजिल तो सिर्फ पार्किंग के लिए ही आरक्षित है और सबसे ऊपर की 3 मंजिल हैलीपेड के लिए आरक्षित है।