बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप यादव ने धोनी और कोहली के बारे में कही इतनी बड़ी बात

2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। भारत ने अपना पहला अभ्यास मैच खेल लिया हैं।

वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप यादव ने धोनी और कोहली के बारे में कही इतनी बड़ी बात

2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। भारत ने अपना पहला अभ्यास मैच खेल लिया हैं। टीम के गेंदबाज़ी विभाग की मजबूत धुरी माने जाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान के बारे बड़ी बात कही है। गौरतलब है कि कुलदीप यादव का इस साल का IPL सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम में वह युजवेंद्र चहल के साथ अच्छी साझेदारी करते हैं।

विज्ञापन

अपने एक बयांन में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कुलदीप ने कहा कि कोहली जिस तरह से प्रदर्शन करते हैं उससे आत्मविश्वास मिलता है और धोनी जिस तरह से विकेट के पीछे इनपुट देते हैं उससे बॉलर्स को स्वतंत्रता मिलती है। कोहली और धोनी का यह कॉम्बिनेशन टीम को आगे बढ़ने में मदद करता है।

cricket

बता दें कि जब से कुलदीप यादव की भारतीय टीम में एंट्री हुई तब से ही वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। चहल के साथ कुलदीप का प्रदर्शन पिछले दो सालों में शानदार रहा है। ऐसा अक्सर देखा गया है धोनी विकेट के पीछे से चहल और कुलदीप को गाइड करते रहते हैं। धोनी का अनुभव इन दोनों को खुलकर गेंदबाज़ी करने का साहस देता है। यही कारण है कि कुलदीप ने इसी सम्बन्ध में धोनी की तारीफ़ की हैं।

इससे पहले कुलदीप यादव 2018 में इंग्लैंड गयी भारतीय टीम का हिस्सा थे। इंग्लिश कंडीशन को एक बार समझने के बाद और धोनी के विकेट पीछे रहने के कारण कुलदीप को इस विश्व कप में काफी मदद मिलेगी। कयास लगाए जा रहे थे कि कुलदीप का पिछला IPL अच्छा नहीं गया है इसीलिए विश्वकप में उनका आत्मविश्वास थोड़ा नीचे रह सकता है लेकिन कुलदीप ने उम्मीद जतायी है कि चहल के साथ उनकी साझेदारी अब भी बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डालेगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →