बुधवार, 23 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

लगातार 5 दिन बैंक बंद की आशंका के बीच सरकार का फ़ैसला, रविवार को भी खुलेंगी शाखाएँ

अगर आप अगले हफ़्ते बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए ज़रूरी है। सरकारी बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे ठीक पहले 26 और 27 सितंबर…

लगातार 5 दिन बैंक बंद की आशंका के बीच सरकार का फ़ैसला, रविवार को भी खुलेंगी शाखाएँ
(फोटो: IANS)

अगर आप अगले हफ़्ते बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए ज़रूरी है। सरकारी बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टियां हैं, जिससे बैंकिंग कामकाज लगातार पांच दिनों तक ठप होने की आशंका बन गई है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks) इस रविवार, यानी 27 सितंबर 2026 को सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और काम करेंगे। सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हड़ताल और छुट्टियों के लंबे दौर में लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

क्यों और कब है हड़ताल?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर, 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था को लागू करना है। यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 में हुए द्विपक्षीय वेतन संशोधन समझौते (Bilateral Wage Revision Agreement) में इस पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।

RBI ने भी दी मंज़ूरी

वित्त मंत्रालय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दे दी है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि ज़रूरी बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट चलती रहें।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिज़नेस डेस्क

News4Social बिज़नेस डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से कारोबार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →