Bagidora Assembly By Election : नाराज कपूर सिंह की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई मंदिर का घंटा नहीं जो कोई भी बजा जाए | Bagidora Assembly by election Angry Congress Kapoor Singh First Reaction | News 4 Social h3>
Bagidora Assembly by election 2024 : बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी कपूर सिंह की पार्टी से निष्कासित होने के बाद पहली प्रतिक्रिया आई। कपूर सिंह बेहद जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम कोई मंदिर का घंटा नहीं जो कोई भी बजा जाए।
कपूर सिंह ने बड़ी बेबाकी से अपनी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, हम कोई मंदिर का घंटा नहीं जो कोई भी बजा जाए। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि हमारे ही नेता पार्टी को खत्म करना चाहते है। मुझे पार्टी का सिम्बल मिला है और चुनाव लडे़ंगे। ये मेरे आत्मसम्मान और पार्टी की लड़ाई है। इसलिए नामांकन वापस नहीं लिया।
कपूर सिंह पर एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित
कांग्रेस ने सोमवार को कपूर सिंह पर एक्शन लेते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। कपूर सिंह ने बागीदौरा विधानसभा उपुचनाव में कांग्रेस के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था। पर बाद में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया। कांग्रेस ने बाप को समर्थन देने का फैसला किया। कांग्रेस आलाकमान के आदेश के बावजूद कपूर सिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस पर पार्टी ने उनपर एक्शन लेते हुए कपूर सिंह को निष्कासित कर दिया है।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर 8 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला, इसमें तीन हैं ‘हमनाम’, जानें अब क्या होगा
पेच फंसा : निष्कासन भी नहीं कर सकती पार्टी
सूत्रों के मुताबिक डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से सिंबल दिए जाने और कहने के बावजूद नाम वापस नहीं लेने पर दोनों उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवार भारत निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड में रहेंगे। ऐसे में आधिकारिक रूप से दोनों उम्मीदवारों को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर भी आदेश जारी नहीं किए जा सकते। हालांकि मौखिक रूप से जरूर कांग्रेस नेताओं को प्रदेश के नेताओं ने संदेश दे दिया है कि दोनों को पार्टी से निकाल दिया है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बीएपी प्रत्याशियों का दोनों सीटों पर समर्थन करना है।
Good News : लोकसभा चुनाव कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में भारी वृद्धि, किसका कितना बढ़ा जानें