Bageshwar Dham की पार्किंग में विवाद, आरोपी ने मारकर सिर फोड़ा

22
Bageshwar Dham की पार्किंग में विवाद, आरोपी ने मारकर सिर फोड़ा


Bageshwar Dham की पार्किंग में विवाद, आरोपी ने मारकर सिर फोड़ा

छतरपुर: बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Sarkar News) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही विवादों से भी नाता बढ़ता जा रहा है। बागेश्वर धाम में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामना आया है। घटना में रामनरेश अवस्थी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले में रहने वाले रामनरेश टैक्सी चलाते हैं। अपनी टैक्सी से ही बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां पार्किंग को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बौद्ध सिंह घोष ने राम नरेश के सिर पर डंडा मार दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद रामनरेश बमीठा थाने गए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसके बाद चीजों को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

बागेश्वर धाम में कुछ दिनों पहले ही पार्किंग ठेका की प्रक्रिया पूरी हुई है। पार्किंग का ठेका बागेश्वर धाम के रिश्तेदार को ही मिला है। यह लगभग 30 लाख के आसपास का बताया जा रहा है। इससे पहले बागेश्वर धाम में किसी भी प्रकार का कोई भी वाहन का ठेका नहीं था। पार्किंग ठेके की वजह से आए दिन विवाद की घटनाएं सामने आने लगी हैं।

गौरतलब है कि नागपुर वाले विवाद के बागेश्वर महाराज पूरे देश में छा गए हैं। इसके बाद बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पूरे देश से बड़ी संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचने लगे हैं। उसके हिसाब से वहां व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही बागेश्वर धाम पहुंचने वाली सड़कें भी अब बन रही हैं।

इसे भी पढ़ें
कायदे में रहेंगे, तो फायदे में रहेंगे… उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने किस पर साधा निशाना?



Source link