नवजात शिशुओं को लाखों में बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश

201

गरीब परिवार से आए बच्चो को हजारो में खरीद कर लाखो में बेचने वाले रैकेट का ठाणे पुलिस ने पर्दाफाश किया | मुंबई पुलिस ने इस में 8 लोगो को पकड़ा है जिसमे से 6 महिलाएं है | पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर ठाणे पुलिस की क्राईम यूनिट – 1 ने मुलुंड चेक नाका के होटल के पास वॉच रखा हुआ था | तभी वहा खड़े पुलिस के उन अधिकारिओं ने वहा एक आदमी और औरत को देखा जो एक महीने से भी कम उम्र वाले छोटे बच्चे को गोद में लेकर संदेहजनक तरीके से घूम रहे थे | यह जानकारी पुलिस इन्सपेक्टर नितिन ठाकरे ने दी | उन्होंने आगे कहा कि जब पुलिस ने उन दोनों से पूछताछ की तब उन्होंने ठीक तरीकेसे जवाब नहीं दिया बादमे पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनसे सवाल किये तब उन्होंने कहा कि वो ये बच्चा एक आदमी को 1.35 लाख रुपए में बेचने मुंबई आए थे |

और ज्यादा पूछताछ करने पर उस महिला से पता चला की इससे पहले भी दो लोग अहमदनगर जिले से ठाणे के मुंब्रा में बच्चे बेचने के लिए आए थे | महिला की दी गयी जानकारी के आधार पर ठाणे पुलिस ने मुंब्रा के रेलवे स्टेशन से 5 महिलाओ और एक आदमी को हिरासत में लिया है | इसमें से एक महिला ने मैनेजमेंट में डिग्री ली है उसका नाम ज्युलिया फर्नांडिस है | 29 वर्षीय ज्युलिया वरळी में रहती है |

पकडे गए आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं लगाई गयी है | जिनमे 361, 365, 368, 372 और जुवेनाईल जस्टिस ऐक्ट की अनुरूप धारा को भी लगाया गया है |