Auto-Taxi Fare In Delhi: दिल्ली में बढ़ने वाला है ऑटो-टैक्सी का भाड़ा, नई किराया सूची देखिए
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अनुसार, दिल्ली में 92,649 ऑटो चलते हैं जबकि 80,669 टैक्सियां हैं। ऑटो और टैक्सी ड्राइवर्स की यूनियनें लंबे वक्त से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर किराया बढ़ाने की मांग कर रही थीं। हड़ताल की चेतावनी पर दिल्ली सरकार ने 15 अप्रैल को किराया बढ़ाने पर विचार के लिए कमिटी बना दी। कमिटी ने में यूनियनों के प्रतिनिधियों के अलावा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी और यात्रियों को भी शामिल किया गया।
दिल्ली में टैक्सी का किराया कितना हो जाएगा?
टैक्सी का किराया | 2013 | 2022 (प्रस्तावित) |
मीटर डाउन चार्ज | पहले 2 किलोमीटर के लिए 25 रुपये | पहले 2KM के लिए 40 रुपये |
प्रति किलोमीटर किराया | नॉन-एसी के लिए 14 रुपये, एसी टैक्सी के लिए 16 रुपये | नॉन-एसी के लिए 17 रुपये, एसी टैक्सी के लिए 20 रुपये |
दिल्ली में ऑटो किराया कितना हो सकता है?
ऑटो का किराया | 2013 | 2019 | 2022 (प्रस्तावित) |
मीटर डाउन चार्ज | पहले 2KM के लिए 25 रुपये | पहले 1.5KM के लिए 25 रुपये | पहले 1.5KM के लिए 30 रुपये |
प्रति किलोमीटर चार्ज | हर अतिरिक्त KM के लिए 8 रुपये | हर अतिरिक्त KM के लिए 9.5 रुपये | हर अतिरिक्त KM के लिए 11 रुपये |
वेटिंग चार्ज | 0.75 रुपये प्रति मिनट | 0.75 रुपये प्रति मिनट | 0.75 रुपये प्रति मिनट |
नाइट चार्ज (रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक) | किराए का 25% | किराए का 25% | किराए का 25% |
लगेज चार्ज | एक्स्ट्रा लगेज के लिए 7.5 रुपये | एक्स्ट्रा लगेज के लिए 7.5 रुपये | एक्स्ट्रा लगेज के लिए 7.5 रुपये |
Ola, Uber के किराये पर भी असर होगा?
ओला और उबर जैसी कैब सर्विसिज दिल्ली की टैक्स और ऑटो स्कीम के दायरे में नहीं आतीं। हालांकि कैब के किराये पर कंट्रोल के लिए भी एक स्कीम तैयार की जा रही है। अप्रैल 2022 में उबर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए किराये की दरों में 12% का इजाफा किया था। ओला ने अपने किराये में बढ़ोतरी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।
दिल्ली में किराया बढ़ाकर गुजरात और हिमाचल साधेगी AAP?
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और बाकी जगह ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स में वोट बैंक तैयार किया है। दिल्ली की AAP सरकार अगर किराया बढ़ाती है तो इसका राजनीतिक फायदा चुनावी राज्यों में उठा सकती है। पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक ऑटो वाले के यहां खाना भी खाया था।