Aus vs AFG: राशिद खान की आतिशी पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को चार रन से हराया | Australia beat Afghanistan by 4 runs despite Rashid khan innings T20 world cup 2022 | Patrika News

204
Aus vs AFG: राशिद खान की आतिशी पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को चार रन से हराया | Australia beat Afghanistan by 4 runs despite Rashid khan innings T20 world cup 2022 | Patrika News


Aus vs AFG: राशिद खान की आतिशी पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को चार रन से हराया | Australia beat Afghanistan by 4 runs despite Rashid khan innings T20 world cup 2022 | Patrika News

अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी और क्रीज़ पर राशिद खान और दरविष रसूल बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ओवर मार्कस स्टोइनिस फेंक रहे थे। स्टोइनिस ने पहली गेंद वाइड डाली। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े राशिद स्ट्राइक पर आना चाहते थे और उन्होंने दौड़ लगा दी। राशिद क्रीज़ पर पहुंच गए लेकिन उनके साथी दरविष नॉन स्ट्राइकर एंड पर रनआउट हो गए।

अब अफगानिस्तान को 6 गेंद पर 21 रनों की जरूरत थी। लेकिन यह गेंद डॉट हो गई। राशिद ने शॉट खेला लेकिन रन नहीं लिया। दूसरी गेंद पर राशिद ने जोरदार चौका लगाया और अफगानिस्तान की उम्मीदें बढ़ा दी। अब जीत के लिए 4 गेंद पर 17 चाहिए थे। लेकिन तब एक और गेंद डॉट हो गई। लेकिन अगली ही गेंद पर राशिद ने सिक्स लगा दिया। अब 2 पर 11 रन चाहिए थे। लेकिन अगली दो गेंद पर राशिद मात्र 6 रन ही बना पाये और यह मैच हार गए। राशिद ने 23 गेंद पर चार सिक्स और तीन चौके की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 164 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। अब देखना होगा कि कल इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच में क्या होता है। अगर उस मैच में इंग्लैंड जीत जाता है तो उसके भी 7 अंक हो जाएंगे। लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने की वजह से वह न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि इस मुक़ाबले में श्रीलंका को जीत मिले।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 169 रनों का टार्गेट दिया था। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 15 रन के स्कोर पर उनका पहला विकेट गिर गया। अफगानिस्तान को पहला झटका तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। जोश हेजलवुड ने उस्मान गनी को पैट कमिंस के हाथों कैच करा दिया। उस्मान ने सात गेंद पर दो रन बनाए।

इसके बाद दूसरा विकेट 40 रन के स्कोर पर आया। रहमनुल्लाह गुरबाज को केन रिचर्डसन ने आउट कर दिया। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। गुरबाज ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और दो सिक्स लगाए। इसके बाद अफगानिस्तान ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करना शुरू किया। इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नायब ने धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। लेकिन 14वे ओवर में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

14वें ओवर में अफगानिस्तान के तीन विकेट गिरे। पहली गेंद पर गुलबदीन नायब रनआउट हुए। उन्होंने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो सिक्स लगाया। उनके बाद अगली गेंद पर एडम जैम्पा ने इब्राहिम जादरान को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। जादरान ने 33 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा। नजीबुल्लाह जादरान को जैम्पा ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। नजीबुल्लाह दो गेंद पर खाता नहीं खोल पाए। अफगानिस्तान की टीम को छठा झटका मोहम्मद नबी के रूप में लगा। कप्तान नबी दो गेंद पर एक रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर वॉर्नर को कैच थमा बैठे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने 32 गेंद पर छह चौके और दो सिक्स की मदद से 54 रन बनाए थे। उनके अलावा मिशेल मार्श ने 30 गेंद पर 45 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए नवीन-उल-हक ने तीन, फजलहक फारूकी ने दो, राशिद खान, और मुजीब उर रहमान ने एक-एक विकेट चटकाए।





Source link