Aurangabad News: औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से बैंककर्मी की मौत, वज्रपात से दो महिलाओं की गई जान

132
Aurangabad News: औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से बैंककर्मी की मौत, वज्रपात से दो महिलाओं की गई जान

Aurangabad News: औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से बैंककर्मी की मौत, वज्रपात से दो महिलाओं की गई जान

Aurangabad News: औरंगाबाद के रफीगंज में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों हरा पंचायत के भदुकिखुर्द की रहने वाली थी। बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में देवरानी और जेठानी थी। दोनों महिलाओं की पहचान ग्रामीण विनय यादव और उनके भाई विनोद यादव की पत्नी के रूप में की गई है

 

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैराबिंद पंचायत के लखनीखाप निवासी अनिल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नगर थाना के महाराजगंज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में काम करता था।

बताया जाता है कि संजीव गांव स्थित अपने खेत में पटवन करने गए हुए थे। पटवन के लिए मोटर चलाने के लिए बिजली का टोका लगा रहे थे। उसी दौरान वे करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। खेत में इनके गिरते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वज्रपात से दो महिलाओं की मौत
इधर, औरंगाबाद के रफीगंज में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों हरा पंचायत के भदुकिखुर्द की रहने वाली थी। बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में देवरानी और जेठानी थी। दोनों महिलाओं की पहचान ग्रामीण विनय यादव और उनके भाई विनोद यादव की पत्नी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों जेठानी-देवरानी घर से गाय चराने के लिए गांव के बधार गई थी। उसी दौरान अचानक जोरदार बारिश होने लगी।

Lightning

बारिश के साथ जोरदार बिजली कड़की और इसी क्रम में अकाशीय बिजली की चपेट में दोनों महिलाएं आ गईं। खेत में गिरा हुआ देखकर ग्रामीणों ने आनन फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाना की पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News