आज सैंकड़ो अफ़ग़ानिओं ने खासकर पाश्तुनिओ ने पाकिस्तान के जलालाबाद वाले दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया | उन्होंने पाकिस्तान का झंडा भी जलाया | ये घटना अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में हुई | प्रदर्शन कारिओ ने पश्तूनिस्तान चौक से अपना विरोध प्रदर्शन चालू किया और जलालाबाद के पाकिस्तानी दूतावास पर रोक दिया | वही उन्हनोने पाकिस्तान का झंडा जलाया |
ये रैली ‘लोय अफगानिस्तान’ और ‘नैशनल अफगान मूवमेंट’ ने मिलकर निकली थी ताकि वे पाकिस्तान का विरोध कर सके | क्यों की पकिस्तानिओ ने आतंकियों को दुरांद लाईन पर अभयारण्य दिया और अफगान के लोगो पर बॉर्डर पे अत्याचार होने दिए |
अफ़ग़ानिओ ने का यह आरोप है की पाकिस्तानी आर्मी और पाकिस्तानी पुलिस इस सबके पीछे है जो अफगानी लोगो को मस्जिद से उठाकर लेके जाते है और कैद कर देते है | 2,430 किमी की दूरांद बॉर्डर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की आंतरराष्ट्रीय बॉर्डर है जो 1896 में बानी थी | पर अब भी अफगानिस्तान में इसका बड़ा इलाका पहचानने अयोग्य है | बॉर्डर के वजह से चल रहा विवाद दोनों देशो के संबंध बुरी तरह से चोट पहुंचा रहा है |
हाल ही में हुए संयक्त राष्ट्र के जनरल असेंबली में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया की बहोत सारे आतंकवादियों को पाकिस्तान ने पनाह दी हुई है और कहा कि पाकिस्तान ने आंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने गए 20 आतंकी संगठन का पनाहगार है | साथ में उन्होंने ने ये भी कहा कि हर एक क्षेत्र में पाकिस्तान ही असुरक्षितता का मुख्य स्त्रोत है |