उड़नपरी की एक और बड़ी उड़ानः भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं पीटी उषा | PT Usha Become First Women President of Indian Olympic Association | Patrika News
आईओए की पहली महिला अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी उषा को बधाई दी। 26 नवंबर को, 58 वर्षीय उषा ने सोशल मीडिया पर सभी को सूचित किया था कि उन्होंने अगले महीने आईओए चुनावों में शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। आईओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा 27 नवंबर को समाप्त हो गई। लेकिन आईओए अध्यक्ष पद के लिए पीटी उषा के खिलाफ किसी और का नामांकन नहीं आया। ऐसे में उन्होंने निर्विरोध इस रेस को अपने नाम किया।
Congratulations to legendary Golden Girl, Smt. P T Usha on being elected as the President of Indian Olympic Association. I also congratulate all the sporting heroes of our country on becoming the office bearers of the prestigious IOA! Nation is proud of them ! pic.twitter.com/LSHHdmMy9H
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 27, 2022
पूर्व खेल मंत्री रिजिजू ने दी बधाई
आईओए चुनाव के रिर्टनिंग ऑफिसर उमेश सिन्हा ने बताया कि 27 नवंबर तक शीर्ष पद के लिए कोई और नामांकन नहीं मिला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी रिजिजू के ट्वीट को रीट्वीट किया, महान गोल्डन गर्ल, पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी खेल हीरो को प्रतिष्ठित आईओए के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं। एक राष्ट्र के रूप में उन पर गर्व है।”
पीटी उषा के नाम एशियाई खेलों में 4 गोल्ड और 7 रजत पदक
बताते चले कि पीटी उषा ने एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीते हैं। उनके नाम से तेज दौड़ने वाली लड़कियों के लिए भारत में यह कहावत प्रचलित हो गई है ‘अरे, तुम तो पीटी उषा हो गई’। इधर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नई कार्यकारी समिति के लिए 10 दिसंबर के चुनाव के दौरान नव-निर्वाचित एथलीट आयोग द्वारा मतदान के लिए चुने गए एसओएम के आठ खिलाड़ियों में उषा शामिल हैं।
भारतीय ओलम्पिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर उड़नपरी #PTUsha को हार्दिक बधाई🌹 pic.twitter.com/Eo3cEAbnyS
— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar) November 28, 2022
आईओए की 16वीं अध्यक्ष बनी हैं पीटी उषा
उड़नपरी पीटी ऊषा आईओए की 16वीं अध्यक्ष हैं। वो एक्टिंग प्रेसिडेंट आदिल सुमरीवाला की जगह लेंगी। दिसंबर 2017 से मई 2022 तक नरेंद्र बत्रा प्रेसिडेंट रहे। इसके बाद 25 मई को अनिल खन्ना एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाए गए। 21 अगस्त को उनकी जगह सुमरीवाला ने ली। अब ऊषा फुलटाइम IOA प्रेसिडेंट बन गई हैं। चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार होने के चलते 10 दिसंबर 2022 को नतीजों से पहले ही वह IOA की प्रेसिडेंट बन गईं।
यह भी पढ़ें
पी टी उषा को कैसे मिला था उड़न परी का नाम, 34 साल बाद खुद बताई कहानी