आंध्र प्रदेश: ग्रुप-I सेवाओं में 163 पदों पर भर्ती की घोषणा, 6 अक्टूबर से आवेदन शुरू
आंध्र प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने ग्रुप-I सेवाओं के तहत विभिन्न विभागों में कुल 163 पदों पर सीधी भर्ती के लिए…
आंध्र प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने ग्रुप-I सेवाओं के तहत विभिन्न विभागों में कुल 163 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार APPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पद के अनुसार स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कुछ विशेष पदों के लिए इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री भी आवश्यक है।
किन विभागों में कितनी रिक्तियां?
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सबसे अधिक 36 पद डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिविल) और 35 पद डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए हैं। अन्य प्रमुख रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- डिप्टी कलेक्टर: 11 पद
- असिस्टेंट कमिश्नर (स्टेट टैक्स): 14 पद
- डिप्टी रजिस्ट्रार (कोऑपरेटिव सर्विस): 15 पद
- डिस्ट्रिक्ट एजुकेशनल ऑफिसर: 14 पद
- म्युनिसिपल कमिश्नर ग्रेड-II: 12 पद
- असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर: 14 पद
इसके अलावा, डीएसपी (कम्युनिकेशंस), रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ट्राइबल वेलफेयर ऑफिसर, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, और डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर जैसे अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
उम्मीदवारों का चयन एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से होगा। इसमें स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक) और साक्षात्कार शामिल होंगे, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रतिमाह 54,060 रुपये से लेकर 1,54,980 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।
इनपुट: IANS



