Amritpal Singh: गुरुद्वारे में क्यों नहीं गई पंजाब पुलिस, सरेंडर या गिरफ्तारी? जानें अमृतपाल पर क्या बोले IG

8
Amritpal Singh: गुरुद्वारे में क्यों नहीं गई पंजाब पुलिस, सरेंडर या गिरफ्तारी? जानें अमृतपाल पर क्या बोले IG

Amritpal Singh: गुरुद्वारे में क्यों नहीं गई पंजाब पुलिस, सरेंडर या गिरफ्तारी? जानें अमृतपाल पर क्या बोले IG

चंडीगढ़:भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। उसे पंजाब पुलिस ने मोगा के गांव रोडेवाल से पकड़ा है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। अमृतपाल सिंह के सरेंडर किए जाने की खबरें आई थीं लेकिन पंजाब पुलिस ने इससे इनकार किया है। आईजी पंजाब पुलिस मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस सूचना के बाद वहां पहुंची थी लेकिन वह गुरुद्वारे के अंदर था इसलिए पुलिस वहां नहीं जा सकती थी। गुरुद्वारे की पवित्रता के लिए पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी करके उसके बाहर आने का इंतजार किया और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) वारंट जारी किए गए थे। सुबह उन वारंटों को तामील किया गया है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने सुबह करीब 6.45 बजे गांव रोडे में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रोडे गांव को घेर लिया था। अमृतपाल गुरुद्वारे में था। पिछले 35 दिनों में पुलिस के बनाए गए लगातार दबाव ने अमृतपाल सिंह के पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा। था।

सुखचैन गिल, आईजी

सवालों से बचते नजर आए आईजी

अमृतपाल के सरेंडर की थ्योरी पर आईजी का कहना है कि उनके पास पुख्ता इनपुट थे और स्पेशल ऑपरेशन के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उनसे जब अमृतपाल के सरेंडर करने वाले वीडियो और गुरुद्वारे के ग्रंथी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं यह नहीं कह सकता कि अमृतपाल के बारे में किसने क्या कहा? लेकिन पंजाब पुलिस ने समुचित कार्रवाई के बाद अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के विभिन्न विंग सहयोग से काम कर रहे थे। आखिरकार आज सुबह हमारा पूरा ऑपरेशन सफल हो गया।’

Amritpal Singh Surrender: अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने किया सरेंडर, डिब्रूगढ़ जेल किया जा रहा शिफ्ट

गुरुद्वारे में नहीं गई पुलिस

सुखचैन गिल ने कहा, ‘…अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने आज सुबह लगभग 6.45 बजे गांव रोडे से गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाया। पंजाब पुलिस के ऑपरेशनल इनपुट के आधार पर गांव रोडे में पुलिस की टीमें पहुंची थीं। गुरुद्वारे की पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश नहीं किया।’

Navbharat Times -जहां से की थी शुरुआत वहीं आकर खत्म… जानें अमृतपाल सिंह ने सरेंडर के लिए भिंडरावाले के गांव को क्यों चुना
आईजी ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और खुफिया विंग का जॉइंट ऑपरेशन थी। उन्होंने बताया कि उन तत्वों के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है जो राज्य की शांति और सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं।

Navbharat Times -

डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया अमृतपाल

रविवार की सुबह गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस भठिंडा के वायु सेना स्टेशन लाई। यहां से उसे एयरक्राफ्ट से असम के डिब्रूगढ़ ट्रांसफर किया गया। भगोड़े खालिस्तान समर्थक के करीबी पापलप्रीत सिंह को भी 10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News