Advertising
Home Breaking News Hindi Amitabh Bachchan ने की Michael Jackson की नकल और हुए थे फेल!...
Advertising
<

Amitabh Bachchan ने की Michael Jackson की नकल और हुए थे फेल! खुद सुनाया किस्सा

243
Amitabh Bachchan ने की Michael Jackson की नकल और हुए थे फेल! खुद सुनाया किस्सा


नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उस समय को याद कर रहे हैं, जब उन्होंने पॉप किंग माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को एक फिल्म में दोहराने की कोशिश की, जिसे करने में वो असफल रहे. बिग बी ने मनमोहन देसाई की 1988 की फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ के सेट पर ली गई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, ‘जब मनमोहन देसाई ने सोचा कि मैं फिल्म गंगा जमुना सरस्वती में एमजे की नकल कर सकता हूं. इसमें मैं पूरी तरह विफल रहा.’

शेयर की गई तस्वीर में महानायक काले रंग की लेदर जैकेट और लेदर पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में अभिनेता काफी हद तक जैक्सन के कपड़े पहनने के स्टाइल की नकल की है.

महानायक के पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह. किंग.’

मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ में मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी, निरूपा रॉय और अरुण ईरानी ने भी अभिनय किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही.

बिग बी जल्द ही इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’ में और नागराज मंजुले की ‘झुंड’ में नजर आएंगे. अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे.

महानायक को फिल्म ‘मेडे’ में भी देखा जाएगा.

Advertising

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising