बुधवार, 23 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास: अपाचे हेलिकॉप्टर और ज़मीनी तोपों के साथ सैनिकों ने परखा दम

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास में अब AH-64E अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को भी शामिल कर लिया गया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अपाचे…

भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास: अपाचे हेलिकॉप्टर और ज़मीनी तोपों के साथ सैनिकों ने परखा दम
(फोटो: IANS)

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास में अब AH-64E अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को भी शामिल कर लिया गया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अपाचे हेलिकॉप्टरों ने आसमान से सटीक वार करने का अभ्यास किया, जबकि ज़मीन पर दोनों देशों के सैनिक संयुक्त कार्रवाई में जुटे रहे। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसी परिस्थितियों में हवाई और ज़मीनी बलों के बीच तालमेल को परखना है।

विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में शामिल सैनिक पहले मिलकर किसी मिशन की योजना तैयार करते हैं और फिर उसे अंजाम देते हैं। अपाचे की मौजूदगी ने इस अभ्यास को एक नया आयाम दिया है, जहाँ सैनिकों ने हवाई हमले और ज़मीनी कार्रवाई को एक साथ जोड़ने, आपसी संपर्क साधने और सही समय पर एक्शन लेने का प्रशिक्षण लिया। इस संयुक्त प्रशिक्षण में दोनों देशों के कुल 1,200 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।

ज़मीनी और हवाई ताकत का संगम

अपाचे के अलावा, इस अभ्यास में ज़मीन पर भी भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर और धनुष तोपों से फायरिंग की गई। साथ ही, पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, L70 एयर डिफेंस तोपें और एम-लिड्स प्रणालियों का भी अभ्यास में इस्तेमाल हुआ। फायरिंग रेंज में तोपों की गूंज के बीच दोनों सेनाओं के जवानों ने एक-दूसरे की फायरिंग तकनीक और प्रक्रियाओं को करीब से समझा।

इस संयुक्त प्रशिक्षण का एक अहम मकसद फायरिंग की योजना बनाने से लेकर उसे अंजाम देने तक बेहतर तालमेल विकसित करना था। इसके लिए दोनों सेनाओं की ऑब्जर्वेशन पोस्ट टुकड़ियों ने भी साथ मिलकर लक्ष्य की पहचान करने और फायर ऑर्डर भेजने का अभ्यास किया। निगरानी के लिए ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि 'युद्ध अभ्यास' का यह 22वां संस्करण है, जो उत्तराखंड के औली से लेकर राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज तक आयोजित हो रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →