शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

अक्षय कुमार की चाहत, अमित शाह करें यह काम

इस समय देश में जो माहौल उसमे सभी गृहमंत्री अमित शाह को सलाह देना चाहते हैं। देश में जगह जगह नारिकता संशोधन को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

अक्षय कुमार की चाहत, अमित शाह करें यह काम

इस समय देश में जो माहौल उसमे सभी गृहमंत्री अमित शाह को सलाह देना चाहते हैं। देश में जगह जगह नारिकता संशोधन को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अमित शाह को एक सलाह दे डाली। आइए जानते हैं क्या है वह सलाह-

विज्ञापन

इस साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अक्षय कुमार ने अपने जीवन और यात्रा के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक "गैर-राजनीतिक" इंटरव्यू किया था। इस समय उनके पास अमित शाह को देने के लिए एक सलाह हैं।

मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में,अक्षय से पूछा गया कि क्या उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के लिए कोई सवाल है, तो उन्होंने कहा, "मैं अमित शाह जी से केवल यही कहूंगा कि कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्योकि वह देश के बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। मैं बस उन्हें सुझाव दूंगा कि 6.30 बजे के बाद खाना न खाए।”

अक्षय ने आगे कहा, “यह उसके लिए अच्छा होगा बल्कि अगर सब ऐसा करते हैं तो यह सबके लिए अच्छा होगा। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि हमें सूर्यास्त के बाद अन्न नहीं ग्रहण करना चाहिए। यह आपके शरीर की मदद करता है।"

यह भी पढ़ें- सवाल 146 : रेलवे के ऐसे कौन से नियम हैं, जिनसे आप अब तक अनजान थे ?

आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'गुड न्यूज़' को लेकर चर्चा में है। इसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर वह दिल्ली आये हुए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जामिया में हुए पुलिस द्वारा छात्रों पर हमले को लेकर एक वीडियो को अक्षय कुमार ने लाइक कर दिया था। जिसे लेकर उन्हें ट्विटर पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी।

हालाँकि बाद में अक्षय कुमार ने इस लाइक को एक गलती बताया। और इस तरह के हमले को गलत बताया।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →