‘मीका दी वोटी’ को स्क्रिप्टेड बताने पर आकांक्षा पुरी की सफाई- मेरी एंट्री प्री-प्‍लांड नहीं थी

244
‘मीका दी वोटी’ को स्क्रिप्टेड बताने पर आकांक्षा पुरी की सफाई- मेरी एंट्री प्री-प्‍लांड नहीं थी


‘मीका दी वोटी’ को स्क्रिप्टेड बताने पर आकांक्षा पुरी की सफाई- मेरी एंट्री प्री-प्‍लांड नहीं थी

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब वह मीका सिंह की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। लेकिन लोग इस शो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं, जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 

मीका सिंह को कभी नहीं किया है आकांक्षा पुरी ने डेट।
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है। ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ के ग्रैंड फिनाले में सिंगर ने आकांक्षा पुरी को गले में फूलों का हार पहनाने के बाद हाथ में सोने के कंगन पहनाए और फिर एक्ट्रेस के पेरेंट्स का आशीर्वाद भी लिया। लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि ये शो स्क्रिप्टेड था। जिस पर अब आकांक्षा ने पलटवार किया है और सफाई दी है। बताया है कि यह सब प्री-प्लान्ड नहीं था। साथ ही उन्होंने और मीका ने पहले कभी रोमांस नहीं किया है।

आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में पार्वती के किरदार से पॉप्युलैरिटी मिली थी। उन्होंने कई तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी दोस्ती इतने बड़े सिंगर Mika Singh से कैसे हुई, इसकी जानकारी तो नहीं। लेकिन हां ये दोनों पिछले 13 सालों से दोस्त हैं। आकांक्षा ने बताया कि मीका इंदौर में उनके घर भी कई बार आ चुके हैं।

akanksha puri

आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के साथ नहीं किया रोमांस।

navbharat times -Opinion: मीका सिंह ने 50 करोड़ के लिए रचा आकांक्षा पुरी संग स्‍वयंवर का ड्रामा? सब तो पहले से था फिक्‍स!
navbharat times -Mika Di Vohti Winner: आकांक्षा पुरी बनीं मीका सिंह की दुल्हनिया, ‘स्वयंवर’ के फिनाले में सिंगर ने डाली वरमाला
आकांक्षा पुरी ने नहीं किया कभी मीका सिंह को डेट
‘ईटाइम्स’ से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि ये शो प्री-प्लान्ड नहीं है ‘मैं दोहराना चाहूंगी कि यह कोई दिखावा नहीं है। लेकिन चीजें धीरे-धीरे समय के साथ होनी चाहिए। मेरी शो में एंट्री प्लान्ड नहीं थी। यहां तक कि मीका सरप्राइज था जब उन्होंने मुझे वाइल्डकार्ड के तौर पर देखा था। मीका और मैं दोस्त रह चुके हैं। लेकिन हमने कभी-भी एक-दूसरे न तो डेट किया है और न ही रोमांस किया। शादी एक बड़ा फैसला है। इसलिए ऐसा फैसला लेने से पहले बहुत कुछ सोचना पड़ता है। एक शो में कुछ टास्क पूरा करने के बाद आप शादी नहीं कर सकते।’

akanksha puri

‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में वाइल्डकार्ड के तौर पर आई थीं आकांक्षा पुरी।

navbharat times -Mika Singh First Date: ‘स्वयंवर’ के बाद मीका सिंह-आकांक्षा पुरी की पहली डेट, हाथों में हाथ डाले नजर आए सिंगर
navbharat times -Akanksha Puri Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आकांक्षा पुरी, मीका से शादी के बाद 10 गुना बढ़ जाएगी संपत्त‍ि
शो में जाने के लिए आकांक्षा ने किया चैनल को अप्रोच
बता दें कि आकांक्षा पुरी ने शो में वाइल्डकार्ड एंट्री की थी। उन्होंने यहां आते ही खुद को मीका को राजा और खुद को उनकी रानी कहा था। शो के बीच में उन्होंने ये खुलासा भी किया था कि वह सिंगर को दूसरी लड़कियों के साथ नहीं देख पा रही थीं, जिस वजह से उन्होंने चैनल को शो में जाने के लिए अप्रोच किया था।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network



Source link