शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

AIIMS रेवाड़ी में सीनियर रेजिडेंट के 24 पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो अखिल भारतीय आयुर्ज्ञान संस्थान (AIIMS), रेवाड़ी ने एक बेहतरीन अवसर की घोषणा की है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, संस्थान ने…

AIIMS रेवाड़ी में सीनियर रेजिडेंट के 24 पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख
(फोटो: IANS)

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो अखिल भारतीय आयुर्ज्ञान संस्थान (AIIMS), रेवाड़ी ने एक बेहतरीन अवसर की घोषणा की है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट्स और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भर्ती प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो चुकी है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे। मेडिकल उम्मीदवारों के लिए मासिक वेतन 67,700 रुपए और नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 56,100 रुपए निर्धारित किया गया है।

किन विभागों में हैं रिक्तियां?

एम्स-रेवाड़ी ने 11 विभिन्न विभागों में ये पद निकाले हैं। इनमें एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, और ऑब्सटेट्रिक्स व गायनेकोलॉजी में 3-3 पद हैं। इसके अलावा, ऑर्थोपेडिक्स में 2, और एनेस्थिसियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फिजियोलॉजी, साइकियाट्री व रेडियोलॉजी में 1-1 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: सीनियर रेजिडेंट पद के लिए संबंधित स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) होना अनिवार्य है। वहीं, नॉन-मेडिकल सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए संबंधित विषय में एमएससी/एमबायोटेक या पीएचडी के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक है।

आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि यानी 29 अक्टूबर 2026 तक आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए एम्स-रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे एक लिफाफे में रखकर 'कार्यकारी निदेशक का कार्यालय, आयुष ब्लॉक, ग्राउंड फ्लोर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), माजरा, रेवाड़ी, हरियाणा, 123102' पते पर भेजना होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 1,500 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। चयन प्रक्रिया में आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →