Agra News: राहुल गांधी को आगरा के मेंटल अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए…. केशव मौर्य ने कांग्रेस पर कसा तंज

23
Agra News: राहुल गांधी को आगरा के मेंटल अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए…. केशव मौर्य ने कांग्रेस पर कसा तंज

Agra News: राहुल गांधी को आगरा के मेंटल अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए…. केशव मौर्य ने कांग्रेस पर कसा तंज

Agra News: आगरा पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य के बयानों में अखिलेश यादव लगातार निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के लिए इस कदर तड़प रहे हैं जैसे पानी के बिना मछली। अगर उनका बस चले तो वे हमें सत्ता से बेदखल कर दें, लेकिन जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया है।

 

फाइल फोटो
सुनील साकेत,आगरा:राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अमेरिका दौरे को लेकर यूपी के डेप्यूटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)ने मंगलवार को आगरा में विवादित बयान दे डाला। मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्हें आगरा के मेंटल अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुंडों का सरदार बताया है।केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को आगरा के आरबीएस कालेज में व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीडन को लेकर कहा कि जो लोग फर्जी आधार कार्ड से जीएसटी का रजिस्टेशन कराते हैं और टैक्स की चोरी करते हैं। उनके खिलाफ यूपी सरकार अभियान चला रही है। अपने बयानों में वे लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के लिए इस कदर तड़प रहे हैं जैसे पानी के बिना मछली। अगर उनका बस चले तो वे हमें सत्ता से बेदखल कर दें, लेकिन जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया है। जिस तरह से नगर निगम के चुनाव में सभी 17 सीटों पर महापौर पद पर बीजेपी की जीत हुई है। उसी तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।

गुंडों के सरदार है अखिलेश

केशव प्रसाद मौर्य के बयानों में अखिलेश यादव लगातार निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी का कोई कैडर नहीं है। सपा सिर्फ गुंडों और अपराधियों का कैडर बनाती है। मुख्तार अंसारी को हुई उम्रकैद पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में अपराधियों के खिलाफ ठोस पैरवी हो रही है। इसीलिए अपराधी जेल में हैं। कांग्रेस, बीएसपी और समाजवादी पार्टी को लेकर कहा कि सभी विपक्षी दल एक हो जाएं, लेकिन 2024 के चुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों और माफियाओं की पार्टी है। अखिलेश यादव उनके सरदार बने हुए हैं।

कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ- केशव मौर्य

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाहे राहुल गांधी या प्रियंका गांधी यूपी की किसी भी सीट पर चुनाव लड़ लें, लेकिन वे जीत नहीं पाएंगे। अमेठी में भी कमल खिलेगा।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News