Agra News: मंत्री के बेटे की दुल्हन करती रही रात भर इंतजार…नहीं पहुंची बारात, जानिए क्या थी वजह

206
Agra News: मंत्री के बेटे की दुल्हन करती रही रात भर इंतजार…नहीं पहुंची बारात, जानिए क्या थी वजह

Agra News: मंत्री के बेटे की दुल्हन करती रही रात भर इंतजार…नहीं पहुंची बारात, जानिए क्या थी वजह

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि उनके बेटे की शुक्रवार को ही शादी थी। दुल्हन रातभर दूल्हे के लिए इंतजार करती रही। फोन पर जानकारी लेने पर पता चला कि दूल्हे की तबीयत खराब है।

 

हाइलाइट्स

  • श्रृंगार किए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही
  • कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शुक्रवार को शादी थी
  • दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाना पड़ा
आगरा: उत्तर प्रदेश एक मंत्री के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। उसकी बारात आगरा के खंदौली क्षेत्र में जानी थी। पूरा श्रृंगार किए दुल्हन और मायका पक्ष बारात का इंतजार करता रहा, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दरअसल, दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाना पड़ गया। देर रात तक दूल्हे का अस्पताल में इलाज जारी रहा। इधर, मायका पक्ष बारात का रात भर इंतजार करता रहा। श्रृंगार किए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही।

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शुक्रवार को शादी थी। शादी की पूरी तैयारियां चल रही थीं। शाम को बारात खंदौली की माया वाटिका में जानी थी। दुल्हन पक्ष सुबह से शादी समारोह की तैयारियों में जुटे थे। रात करीब आठ बजे तक जब बारात नहीं पहुंची तो मायका पक्ष की ओर से फोन लगाया गया। फोन पर उन्हें बताया कि बारात कुछ देर में पहुंच रही है, लेकिन जब रात के 10 बजे तक बारात नहीं तो उन्हें चिंता हुई और तब जाकर उन्हें पूरी जानकारी मिल सकी। इस संबंध में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो जानकारी मिली कि दिलीप के लीवर में संक्रमण की परेशानी हो गई है। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि लीवर पर सूजन और डेंगू की शिकायत भी है। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

श्रृंगार किए दुल्हन करती रही इंतजार

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति खंदौली के खेड़ा हाजीपुर के रहने वाले हैं। उनके तीसरे बेटे दिलीप की शादी गांव आगरा जलेसर मार्ग गांव मुड़ी जहांगीर से तय हुई थी। बारात खंदौली के माया वाटिका में पहुंचनी थी। सजधज के दुल्हन अपनी शादी की तैयारियों में बैठी थी, लेकिन बारात नहीं पहुंची।

स्वस्थ होने के बाद होगा निर्णय

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की तबीयत में अभी सुधार नहीं है। खबर है कि वह अभी ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। लीवर में संक्रमण के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने बाद शादी का निर्णय लिया जाएगा।
रिपोर्ट- सुनील साकेत

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News