Agra Civic Elections: आगरा नगर निकाय आरक्षण लिस्ट जारी, यहां पर देखिए पूरी डिटेल
Agra Municipal Corporation reservation list: नगर निगम आगरा के चुनाव दिसंबर के अंत और जनवरी में प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को 100 वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। इन 100 वार्डों में से 13 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें आरक्षण नहीं बदला गया है। 100 वार्ड में से 18 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
हाइलाइट्स
आगरा नगर निगम में 13 वार्ड ऐसे हैं, जहां आरक्षण नहीं बदला गया है
आरक्षण सूची को लेकर आपत्तियां दाखिल करने के लिए सात दिन का समय
आगरा नगर निगम के 2017 के चुनाव में 90 वार्ड थे
आगरा: नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हो गई है। इसमें करीब 80 फीसदी पार्षद चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। सूची से पहले तमाम प्रत्याशी चुनाव की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन सूची शुक्रवार को जारी हुई। सूची के बाद पार्षदों का गणित बिगड़ गया है। आगरा नगर निगम चुनाव में जारी सूची के अनुसार 34 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। 13 वार्ड ऐसे हैं, जहां आरक्षण नहीं बदला गया है। नगर निगम आगरा के चुनाव दिसंबर के अंत और जनवरी में प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को 100 वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। इन 100 वार्डों में से 13 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें आरक्षण नहीं बदला गया है। 100 वार्ड में से 18 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8-8 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा 87 वार्डों के उन पार्षदों को धक्का लगा है, जिन्होंने एक बार फिर से पार्षद बनने के अरमान संजोए थे। करीब 25 से ज्यादा ऐसे पार्षद भी शामिल हैं, जिनके आसपास सामान्य सीट के वार्ड नहीं हैं यानी वे चुनाव के मैदान में फिर से नजर नहीं आ सकेंगे।
यहां पर देखें आगरा नगर निगम की पूरी लिस्ट
आगरा-नगर निगम
फतेहपुर सीकरी, किरावली, जगनेर, खैरागढ़, फतेहाबाद, पिनाहट, स्वामीबाग, दयालबाग, बाह, एत्मादपुर, शमसाबाद, अछनेरा की देखें यहां पर पूरी लिस्ट
वार्डों की जारी आरक्षण सूची को लेकर आपत्तियां दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है। दावेदार और पार्षद जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
2017 में भाजपा का रहा दबदबा
आगरा नगर निगम के 2017 के चुनाव में 90 वार्ड थे। इनमें से सबसे ज्यादा पार्षद भाजपा के जीते थे। 53 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे नंबर पर 27 पार्षदों के साथ बसपा दूसरे नंबर की पार्टी बनकर सामने आई थी। रिपोर्ट- सुनील कुमार
अगला लेखAgra News: मंत्री के बेटे की दुल्हन करती रही रात भर इंतजार…नहीं पहुंची बारात, जानिए क्या थी वजह
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews