Agniveer Recruitment 2022: वायुसेना में अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान

114
Agniveer Recruitment 2022: वायुसेना में अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान | IAF Agniveer Recruitment 2022-2023 | Patrika News

Agniveer Recruitment 2022: वायुसेना में अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान | IAF Agniveer Recruitment 2022-2023 | Patrika News

विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही agnipathvayu.cdac.in पर जारी होगा। ज्ञात हाे कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। अग्निवीरों को वायुसेना में अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में वर्ष 2022 कीअग्निवीरवायु की भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है। अब वर्ष 2023 (STAR 01/2023) के लिए यह यह भर्ती शुरू होनी है।

आयु सीमा
आयु 17.5 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदनकर्ता की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए। वह सीना 5 सेमी फुला सके।

चयन प्रक्रिया (पिछली भर्ती के आधार पर) संभावित –
इन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन-:
– ऑनलाइन टेस्ट।
– शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
– मेडिकल टेस्ट।
– अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022
– इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022

भर्ती की अन्य खास बातें
– वायुसेना अग्निवीर का चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
– अग्निवीर ग्रेजुएटी के हकदार नहीं होंगे।
– सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
– अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।

संभावित शैक्षणिक योग्यता (पिछली भर्ती के आधार पर)
A. साइंस विषयों के लिए:
– 12वीं कक्षा में आवेदक गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। कम से कम 50 फीसदी मार्क्स अंग्रेजी में होना जरूरी।

या
तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक 50 फीसदी अंकों के साथ
या
फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ कम 50 प्रतिशत अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स।

B. साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों के लिए-
किसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।

ये होगी अग्निवीर की सैलरी ? ड्यूटी मुक्त होने पर मिलेगी ये रकम?
हर अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे।

इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी। चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। ड्यूटी मुक्त किए जाने की स्थिति में उसे ब्याज लगाकर सेवा निधि पैकेज के तौर पर 11.71 लाख रुपये मिलेंगे।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News